Hot News

Mohit ranjan won gold medal in deadlift competition : शहर के मोहित रंजन डेड लिफ्ट कंपीटिशन में बने चैंपियन

जमशेदपुर. आसनसोल में 29-31 जनवरी तक हिंदुस्तान एक्सपो की ओर से ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप व डेल लिफ्ट कंपीटिशन का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर के मोहित रंजन 94 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने कुल 220 किलो वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया. जमशेदपुर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार के पुत्र मोहित रंजन इस इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं. झारखंड पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव कन्हैया सिंह की निगरानी में मोहित रंजन निरंतर अपने स्पोर्ट्स को निखार रहे हैं.

The post Mohit ranjan won gold medal in deadlift competition : शहर के मोहित रंजन डेड लिफ्ट कंपीटिशन में बने चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top