Samsung ने अपने Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन रेंज को इंडिया में और बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में कंपनी ने नया Galaxy A07 5G लॉन्च किया है. ये फोन उन यूजर्स के लिए है जो ऐसा 5G फोन चाहते हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और रोजमर्रा के लिए बेसिक कैमरा फीचर्स हो. इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 6000mAh की दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही Samsung के सिक्योरिटी फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा भी मिलता है. आइए अब जान लेते फोन से जुड़ी बाकी डिटेल्स.
Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स
फोन में आपको बड़ा 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. सूरज की तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 800 nits तक की हाई-ब्राइटनेस मोड दी गई है. फोन काफी स्लिम है. सिर्फ 8.2mm, और वजन 199 ग्राम है. कलर ऑप्शन में Light Violet, Light Green और Black मिलते हैं. डिस्प्ले को दो-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है और फोन में IP54 रेटिंग है.
कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP का ऑटोफोकस वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. सामने 8MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सही है. फोन में 6,000mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 25W चर्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Vault है, जो आपकी पर्सनल और बायोमैट्रिक जानकारी को अलग हार्डवेयर में स्टोर करता है. UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी है. इसके अलावा Auto Blocker और चोरी रोकने वाले टूल्स भी दिए गए हैं.
फोन One UI 8.0 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है. और हां, Samsung वादा करता है 6 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेगा.
Samsung Galaxy A07 5G की कीमत
Samsung Galaxy A07 5G की शुरूआती कीमत हिंदुस्तान में ₹15,999 है, जिसमें आपको 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, अगर आप थोड़ा दमदार वेरिएंट लेना चाहो तो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वर्जन ₹17,999 में मिल रहे है. और हां, अभी लॉन्च ऑफर में SBI, HDFC और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
The post 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत appeared first on Naya Vichar.
