Suji Dahi Idli Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए इडली बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. एक तो इसमें तेल मसाले नहीं होने की वजह से ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है. वहीं दूसरी ओर इसे बनाना भी बहुत आसान होता है. इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है. आज हम आपको एक अलग किस्म की यानी सूजी दही इडली बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे भी आप बहुत कम समय में फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसे आप ऑफिस लंच या फिर बच्चों की टिफिन में भी दे सकते हैं. तो चलिए अब इसे बनाने की सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं.
सूजी दही इडली रेसिपी बनाने की सामग्री
- सूजी -2 कप
- 1 कप दही
- पानी – 1 कप
- तेल – 2 चम्मच
- ईनोफ्रूट्स नमक – 1 पैकेट
- नमक – स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच
सूजी दही इडली बनाने की विधि
- सूजी दही इडली बनाने के लिए पहले एक बाउल में सूजी निकाल लें.
- फिर इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- अब इसे आप 10 मिनट तक ढककर रख दें.
- फिर इसमें ईनोफ्रूट्स नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- इसके बाद इडली के सांचे में पानी डालकर गर्म करें और फिर इसके प्लेट में तेल लगाकर ग्रीस कर दें.
- अब इसमें आप सूजी दही का मिश्रण भर दें.
- फिर करीब 15 मिनट तक आप भाप में इडली पकाएं और ठंडा होने के बाद इडली को निकाल लें.
- आपकी सूजी दही इडली बनकर तैयार हो चुकी है.
- इसे आप सांभर और चटनी के साथ गरमा गरम सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sabudana Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं साबूदाना इडली, जानें मिनटों में बनाने का सबसे आसान तरीका
यह भी पढ़ें: Mughlai Paratha Recipe: स्वाद में बेमिसाल है मुगलई पराठा, जल्दी से नोट कर लें बनाने की रेसिपी
The post इस रेसिपी से घर पर बनाएं नरम और स्पंजी सूजी दही इडली appeared first on Naya Vichar.
