Mardaani 3 Box Office Day 8: बॉलीवुड में जब भी किसी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप काफी बढ़ जाती हैं. मर्दानी 3 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ने दबंग पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन जैसे ही वीकडेज शुरू हुए, इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी. फिल्म की कमाई आठवें दिन बहुत कम हुई है. आइए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती दिखी फिल्म
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन फिल्म के खाते में 1.85 करोड़ रुपए आए. वहीं 8वें दिन सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 28.05 करोड़ रुपये हो गया है.फाइनल कलेक्शन देर रात तक अपडेट होंगे.

जानिए किस दिन मूवी ने कितना कमाया?
Mardaani 3 Box Office Day 1 (पहला शुक्रवार): 4 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 2 (पहला शनिवार): 6.25 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 3 (पहला रविवार): 7.25 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 4 (पहला सोमवार): 2.25 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 5 (पहला मंगलवार): 2.6 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 6 (पहला बुधवार): 2 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 7 (पहला गुरुवार): 1.85 करोड़
Mardaani 3 Box Office Day 8 (दूसरा शुक्रवार): 28.05 करोड़
मर्दानी 3 का बजट
बताया जा रहा है कि मर्दानी 3 का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है. मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के लिए थिएटर में अपना बजट निकालना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये फीस ली है.
अम्मा के रोल में खतरनाक दिखी मल्लिका प्रसाद
मर्दानी 3 एक गंभीर सामाजिक मुद्दे, लड़कियों की तस्करी पर आधारित फिल्म है. रिलीज के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं मल्लिका प्रसाद फिल्म में खतरनाक विलेन ‘अम्मा’ की भूमिका निभा रही हैं, जबकि जानकी बोदीवाला एक अहम किरदार में दिखाई देती हैं.
यह भी पढे़ं: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की रफ्तार पड़ी धीमी, लागत बजट तक भी पहुंचना मुश्किल
मर्दानी 3 का ट्रेलर यहां देखें
The post मर्दानी 3 की रफ्तार पर लगी ब्रेक, बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन धड़ाम हुई मूवी, जानिए लेटेस्ट कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.
