Hot News

मेष राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर खत्म होगी रिश्तों की कड़वाहट, सिंगल्स को मिलेगा कोई खास

Aaj Ka Mesh Rashifal 08 Febuary 2026: मेष राशि (Aries)- तुला का चंद्रमा और मकर का मंगल आपको सामाजिक रूप से एक्टिव और साहसी बनाएंगे. सोशल वर्क या समाज सेवा से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन शानदार है. आपके काम की हर तरफ वाहवाही होगी और लोगों का सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स को परीक्षा या प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से घरवाले काफी खुश रहेंगे.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मकर राशि में स्थित मंगल और सूर्य आपके दसवें (कर्म) भाव को अत्यंत ऊर्जावान बना रहे हैं, जिससे समाज सेवा या पॉलिटिक्स से जुड़े युवाओं का वर्चस्व बढ़ेगा. व्यापार में आज आपकी रणनीतियां विरोधियों को पस्त कर देंगी और किसी नए प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.

लव लाइफ: तुला का चंद्रमा आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो रिश्तों में संतुलन लाएगा. पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आप उनके साथ किसी सामाजिक समारोह में जाकर गौरवान्वित महसूस करेंगे. प्रपोज डे पर सिंगल युवाओं को आज किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है. प्रपोज डे पर तुला का चंद्रमा आपको भावुक कर सकता है, वहीं सूर्य और मंगल की युति पार्टनर को आक्रामक बना सकती है.

हेल्थ: मंगल की उच्च ऊर्जा के कारण आप खुद को ‘सुपर एक्टिव’ महसूस करेंगे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. आज भारी शारीरिक श्रम करने से बचें और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें.

सावधानी: सफलता के जोश में आकर अपने सहयोगियों या जूनियर्स का अपमान न करें.

उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और लाल चंदन का तिलक लगाएं.

शुभ अंक-6. शुभ रंग- जामुनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

The post मेष राशिफल 08 फरवरी 2026: प्रपोज डे पर खत्म होगी रिश्तों की कड़वाहट, सिंगल्स को मिलेगा कोई खास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top