Cucumber Idli Recipe: नाश्ते में कुछ मजेदार बनाने की बात आती हैं तो सबसे पहले मन में ख्याल साउथ इंडियन नाश्ते का ही आता है. ऐसे में आपने इडली तो अपने घर पर कई बार सिंपल तरीके से बनाकर खाई होगी, लेकिन आज हम आपको खीरे की इडली बनाने की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे आप बहुत आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. खीरे से बनी ये इडली स्वाद में हल्की और झटपट बनने वाली होती है. बिना ज्यादा मेहनत और कम सामग्री में बनने वाली ये इडली बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आती है. आइए जानते हैं घर पर खीरे की इडली बनाने की आसान विधि.
खीरे की इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- कद्दूकस किया खीरा – 1 कप
- सूजी – 1 कप
- दही – आधा कप
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया)
- हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
- नमक – स्वादानुसार
- ईनो / फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच
- तेल – इडली सांचे में लगाने के लिए
- पानी – जरूरत अनुसार
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
खीरे की इडली बनाने की विधि क्या है?
- इडली बनाने से पहले देखें अगर खीरे में पानी बहुत ज्यादा है, तो हल्का सा निचोड़ लें, लेकिन पूरा पानी न निकालें क्योंकि इससे इडली सॉफ्ट बनती है.
- अब एक बड़ा बर्तन लें, इसमें 1 कप सूजी डालें, फिर आधा कप दही और कद्दूकस किया खीरा डाल दें. इसके बाद कद्दूकस किया अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं.
- अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें. बैटर को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें. 15 मिनट बाद बैटर को एक बार फिर हल्के से चला लें.
- इसके बाद आप इडली स्टैंड में हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें. अब बैटर में 1 छोटा चम्मच ईनो डालें. ईनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा न चलाएं, बस हल्के हाथ से एक-दो बार मिलाएं. इससे बैटर तुरंत फूलने लगेगा.
- फूले हुए बैटर को तुरंत इडली सांचे में डाल दें. सांचे को स्टीमर में रखें और ढक्कन लगाकर 10–12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इडली अच्छे से पक जाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सांभर या चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े
The post Cucumber Idli Recipe: बिना ज्यादा मेहनत घर पर तैयार करें खीरे की स्वादिष्ट इडली appeared first on Naya Vichar.
