Hot News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सामने आई पहली CCTV फुटेज, पार्क के बाहर एक्टर का इंतजार करते दिखे 2 हमलावर

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पहली सीसीटीवी फुटेज और दो संदिग्ध हमलावरों की तस्वीर सामने आई है. रविवार शाम जुहू में टाइगर की कार पर 5 राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिसके बाद अब पुलिस के हाथ यह पहला बड़ा सुराग लगा है. सामने आई तस्वीरों में दो लड़के पार्क के बाहर चुपचाप खड़े होकर एक्टर के आने का इंतजार करते दिख रहे हैं. आखिर इस फुटेज में क्या-क्या दिख रहा है, आइए बताते हैं.

गेट के बाहर टाइगर श्रॉफ का इंतजार कर रहे थे दोनों हमलावर

जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या हमलावरों का कोई लिंक उत्तर हिंदुस्तान या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है. दरअसल घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें खुद को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले अनिल पंडित नाम के शख्स ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.

पोस्ट में कहा गया कि यह हमला उनकी तरफ से करवाया गया था. हालांकि मुंबई पुलिस ने इस सोशल मीडिया पोस्ट और दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और साइबर सेल इसकी तकनीकी जांच कर रही है.

वहीं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घटना से पहले टाइगर श्रॉफ की तरफ से किसी भी तरह की धमकी भरी कॉल मिलने की कोई शिकायत दर्ज नहीं थी.

The post टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सामने आई पहली CCTV फुटेज, पार्क के बाहर एक्टर का इंतजार करते दिखे 2 हमलावर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top