UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. ऐसे में स्टूडेंट्स को बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है. एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलता है.
UP Board एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
- यूपी बोर्ड ने बताया है कि एडमिट कार्ड 2026 जल्द जारी किए जाएंगे.
- स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी.
- छात्र अपने स्कूल से समय पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.
एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
- स्कूल के माध्यम से मिलेगा.
- स्कूल प्रशासन एडमिट कार्ड डाउनलोड करेगा.
- प्रधानाचार्य की मुहर और हस्ताक्षर के बाद छात्रों को वितरित किए जाएंगे.
- छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके एडमिट कार्ड लें.
एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?
- स्टूडेंट का नाम और माता-पिता का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- विषय और परीक्षा की तारीख
- फोटो और सिग्नेचर
अगर किसी भी तरह की गलती हो तो तुरंत स्कूल को बताएं.
परीक्षा केंद्र पर ध्यान रखने वाली बातें
- एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.
- एक वैध फोटो ID साथ रखें.
- परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें.
यह भी पढ़ें- CTET Exam में बवाल, बिहार में 2 सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा
The post यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, जरूर चेक करें ये डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.
