Hot News

बिना एग्जाम के MBA में एंट्री! इस कॉलेज से करें कोर्स 

IGNOU Admission 2026: अगर आप MBA में एडमिशन लेना चाहते हैं वो भी बिना किसी एग्जाम के तो ये समाचार आपके काम की है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2026 है.

ग्रेजुएशन के आधार पर होगा सेलेक्शन

IGNOU के MBA प्रोग्राम में इस बार कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी यानी छात्रों को किसी अलग एंट्रेंस टेस्ट में शामिल नहीं होना पड़ेगा. सेलेक्शन ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर होगा. ग्रेजुएशन में कम-से-कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है. SC/ST कैटेगरी से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए आरक्षण है.

कितने साल का होगा ये MBA कोर्स?

यह MBA कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में होगा, जिससे वर्किंग प्रोफेशनल्स और घर से पढ़ाई करने वाले छात्र भी आसानी से इसे कर सकते हैं. कोर्स की न्यूनतम अवधि 2 साल और अधिकतम अवधि 4 साल रखी गई है.

IGNOU के MBA में फाइनेंस, मार्केटिंग, HR, ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स और हेल्थकेयर जैसे कई स्पेशलाइजेशन उपलब्ध हैं. कुल फीस लगभग 66 हजार रुपये के आसपास होती है, जिसे सेमेस्टर वाइज जमा किया जाता है.

फोटो और सिग्नेचर जरूर अपलोड करें

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. आवेदन करते समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी तैयार रखें.

यह भी पढ़ें- UPSC का नोटिफिकेशन और ऐसी गलती! सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

The post बिना एग्जाम के MBA में एंट्री! इस कॉलेज से करें कोर्स  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top