Hot News

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें 10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के अलावा बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. इसी क्षेत्र में 14 और 15 फरवरी को कुछ स्थानों पर फिर से हल्की इसी तरह का मौसम नजर आ सकता है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है. बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.

इन इलाकों के तापमान में होगी बढ़ोतरी

1. उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–4°C की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

2. मध्य हिंदुस्तान में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

3. पूर्वी हिंदुस्तान में अगले 2 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी होगी और फिर उसके बाद कोई खास परिवर्तन नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें : सावधान! झारखंड में 11-12 फरवरी को छाई रहेगी बादलों की चादर, सुबह-रात में ठंड का असर

महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा?

महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2–3°C की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार तथा असम और मेघालय में 10 फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है. 

The post बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें 10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top