Jio vs Airtel vs Vi Rs 349 Plan: महंगे रिचार्ज प्लान्स के बीच 349 रुपये वाला प्लान यूजर्स के बीच ज्यादा पॉपुलर है. क्योंकि, 349 रुपये वाला प्लान सिर्फ एंट्री लेवल प्लान नहीं रह गया, बल्कि ये ज्यादा डेटा, एंटरटेनमेंट और स्मार्ट एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी ऑफर करता है. देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) तीनों ही अपने यूजर्स को 349 रुपये वाला प्लान ऑफर करती हैं. लेकिन तीनों के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क है.
हालांकि, ज्यादातर यूजर्स कंफ्यूज रहते हैं, कि आखिर तीनों कंपनियों में से किसका प्लान ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है. ऐसे में आज आपके कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम तीनों कंपनियों के प्लान की तुलना करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने लिए अच्छा प्लान चुन सकें.
जियो का 349 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 349 Plan
देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. वहीं, जियो के 5G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी 5G यूजर्स बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आराम से ऑनलाइन सर्फिंग से लेकर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं.
इसके अलावा, इस पैक में एंटरटेनमेंट के लिए JioTV और 3 महीने के लिए JioHotstar (Mobile/TV) का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. इतना ही नहीं, 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 349 Plan
जियो की तरह एयरटेल के पास भी 349 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री SMS का फायदा मिल रहा है. हालांकि, एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में डेटा बेनिफिट्स में फर्क है. जियो जहां 2GB डेली डेटा दे रहा है, तो वहीं एयरटेल डेली सिर्फ 1.5GB डेटा ही ऑफर कर रहा है. लेकिन अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.
वहीं, एयरटेल भी अपने इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है. इस प्लान में Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस मिल रहा है, जिसमें 20+ OTT यूजर्स फ्री में देख सकेंगे. इसके अलावा, फ्री स्पैम अलर्ट, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री एप्पल म्यूजिक का फायदा मिलेगा.

वीआई का 349 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 349 Plan
वीआई भी अपने यूजर्स को 349 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी दे रहा है. एयरटेल की तरह वीआई भी अपने प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन सिर्फ 1.5GB डेटा का फायदा यूजर्स को दे रहा है. हालांकि, वीआई एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स भी ऑफर कर रहा है. जैसे अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. साथ ही 4G और 5G यूजर दोनों के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा मिलेगा.

आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
जियो, एयरटेल और वीआई तीनों के ही प्लान्स में बेनिफिट्स अच्छे-खासे हैं. हालांकि, अगर आपका फोकस OTT और एंटरटेनमेंट पर है, तो एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है. वहीं, ज्यादा डेली डेटा और AI फीचर्स चाहिए, तो जियो का प्लान अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, अगर आप 4G यूजर हैं और ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो वीआई ज्यादा बेहतर ऑप्शन है. क्योंकि, इसमें ज्यादा डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का ये प्लान कर लें एक्टिव, 2026 तक नहीं होगी कॉलिंग-डेटा की टेंशन
The post Jio vs Airtel vs Vi: किसका 349 रुपये वाला प्लान है बेस्ट? appeared first on Naya Vichar.

