Largest Peninsula in the World: हमारी धरती पर अलग-अलग तरह की जमीन पाई जाती है. कहीं पहाड़ हैं, कहीं मैदान और कहीं ऐसी जमीन होती है, जो ज्यादातर पानी से घिरी रहती है. ऐसी जमीन को प्रायद्वीप (Peninsula) कहा जाता है. पेनिनसुला वह होता है जो तीन तरफ से पानी से घिरा होता है और एक तरफ से जमीन से जुड़ा रहता है.
दुनिया में कई पेनिनसुला हैं, जैसे हिंदुस्तान का पेनिनसुला और यूरोप के कुछ पेनिनसुला. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी में से सबसे बड़ा पेनिनसुला कौन-सा है? यह सवाल अक्सर स्कूल, कॉम्पिटेटिव एग्जाम और जनरल नॉलेज में पूछा जाता है. आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा पेनिनसुला (Largest Peninsula in the World) किसे कहा जाता है और ये क्यों पॉपुलर है.
Largest Peninsula in the World: दुनिया का सबसे बड़ा पेनिनसुला कौन सा है ?
अरब पेनिनसुला (Arabian Peninsula) दुनिया का सबसे बड़ा पेनिनसुला है. यह 32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल (area) में फैला हुआ है. यह आकार में इतना बड़ा है कि कई देशों को मिलाकर भी इतना क्षेत्र नहीं बनता है. अरब पेनिनसुला दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. यह तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है-
- पश्चिम में लाल सागर
- दक्षिण में अरब सागर
- पूर्व में फारस की खाड़ी
- और उत्तर दिशा में यह एशिया की मेनलेंड से जुड़ी हुई है.
अरब पेनिनसुला में कौन-कौन से देश आते हैं ?
अरब पेनिनसुला (Largest Peninsula in the World) में कई देश जैसे सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कतर और कुवैत शामिल है. यह देश अपने कल्चर, ऑइल रिसोर्सेज और जियोग्राफिकल पोजीशन के लिए जाने जाते हैं.
अरब पेनिनसुला क्यों खास है ?
अरब पेनिनसुला में ऑइल और नेचुरल गैस के बड़े भंडार पाए जाते हैं. यहां दुनिया के बड़े रेगिस्तान मौजूद है. साथ ही मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थल (holy place) यहीं स्थित है. यह पुराने समय से ट्रेड और सिविलाइजेशन का मेन सेंटर भी रहा है.
यह भी पढ़ें: दूध से पानी अलग कर देता है ये पक्षी, जानकर रह जाएंगे हैरान
The post दुनिया का सबसे बड़ा Peninsula कौन सा है? 99% लोग नहीं जानते होंगे appeared first on Naya Vichar.

