Hot News

टी20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेट से रौंदा

न्यूजीलैंड ने 28 गेंद बाकी रहते यूएई को 10 विकेट से हरा दिया. यूएई को छह विकेट पर 173 रन पर रोकने के बाद न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बना लिये. टीम के लिए टिम सिफर्ट ( नाबाद 89) और फिन एलन (नाबाद 84) की जोड़ी ने 92 गेंद में 175 रन की साझेदारी के साथ जीत पक्की कर दी.

न्यूजीलैंड ने चौके और छक्कों से बनाए 116 रन

यूएई के खिलाफ न्यूजीलैंड ने तूफानी बल्लेबाजी की. 174 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टिम सीफर्ट और फिन एलन ने 116 रन केवल चौकों और छक्कों से बनाया. सीफर्ट ने 42 गेंदों का सामना किया, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के लगाए. जबकि फिन एलन ने 50 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. दोनों ओपनर बल्लेबाज आखिरी तक आउट नहीं हुए.

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सबसे सफल गेंदबाज

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे अधिक दो विकेट लिए. जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, कप्तान मिशेल सैंटनर, और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए.

यूएई की ओर से कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने जमाया अर्धशतक

यूएई की ओर से दो बैटर कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने अर्धशतक जमाए. हालांकि इसके बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. यूएई की ओर से मयंक कुमार ने 21 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाए.

The post टी20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेट से रौंदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top