Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने केस दर्ज करते ही जांच तेज कर दी है. 12 फरवरी को पटना में केस दर्ज हुआ. जांच की जिम्मेदारी ASP पवन कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है. एजेंसी ने पटना SSP को पत्र लिखकर केस डायरी, CCTV फुटेज और अब तक की जांच रिपोर्ट मांगी है. सभी दस्तावेज और सबूत CBI को सौंपने को कहा गया है.
SIT और SDPO को किया तलब
शुक्रवार को CBI ने SIT और SDPO को केस डायरी के साथ तलब किया है. अब पूरी जांच नए सिरे से होगी. हर पहलू की समीक्षा की जाएगी. बिहार प्रशासन ने 31 जनवरी को CBI जांच की सिफारिश की थी. 12 दिन बाद गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली. इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई.
परिवार ने सौंपे थे पांच कपड़े
4 फरवरी को पटना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. IG जितेंद्र राणा ने बताया था कि केस CBI को सौंप दिया गया है. SSP कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कहा था कि यौन हिंसा की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. परिवार ने छात्रा के पांच कपड़े पुलिस को दिए थे. जांच में एक कपड़े से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी.
SHO स्तर पर लापरवाही
SSP ने माना था कि चित्रगुप्त नगर थाने की SHO स्तर पर लापरवाही हुई. संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई भी की गई. SDPO सचिवालय-1 अनु कुमारी ने बताया था कि अस्पताल से लामा रिपोर्ट जब्त की गई थी. उसे केस डायरी में शामिल किया गया.
हॉस्टल और पटना जंक्शन के CCTV खंगाले गए
पुलिस ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल के DVR को सीज किया था. CCTV फुटेज की जांच हुई. 5 जनवरी की दोपहर छात्रा अपनी दोस्त के साथ कमरे में जाती दिखी. दो मिनट बाद बाहर निकली. फिर दोबारा बाहर नहीं दिखी. 6 जनवरी की सुबह नाश्ते के लिए आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा खोलने पर वह बेहोश मिली. पटना जंक्शन के कैमरों में भी वह दिखाई दी थी. जिस ऑटो से हॉस्टल आई थी. उसके ड्राइवर से भी पूछताछ की गई थी.
पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
6 जनवरी को बेहोश मिली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने इसे सुसाइड बताया. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद SIT बनाई गई. फॉरेंसिक जांच में कपड़ों से स्पर्म मिला. 18 लोगों के DNA सैंपल लिए गए. लेकिन कोई मैच नहीं हुआ.
Also Read: पटना कोचिंग कांड: छात्रा की मौत पर बवाल, परिजनों का आरोप- दरिंदगी के बाद छत से फेंका
The post पटना NEET छात्रा मौत केस: एक्शन मोड में CBI, SIT-SSP से मांगी केस डायरी और CCTV फुटेज appeared first on Naya Vichar.

