Hot News

O’Romeo: 7 साल बाद चला शाहिद का जादू, ‘ओ रोमियो’ की तगड़ी शुरुआत

O’Romeo Box Office Collection Day 1: नौ साल बाद एक बार फिर शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी बड़े पर्दे पर लौटी है. गैंगस्टर ड्रामा ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई दर्ज कर सबका ध्यान खींच लिया. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी. ऐसे में आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये से फिल्म ने अपना खाता खोला.

‘ओ रोमियो’ का पहले दिन कलेक्शन

‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म का प्रमोशन बहुत बड़े लेवल पर नहीं हुआ था, फिर भी सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. दूसरी तरफ ‘ओ रोमियो’ के साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. हालांकि ‘तू या मैं’ ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 0.55 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया.

शाहिद कपूर की फिल्म को मिली बड़ी ओपनिंग

शाहिद कपूर के करियर की बात करें तो उनकी आखिरी बड़ी ओपनिंग 2019 में आई कबीर सिंह थी, जिसने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये कमाए थे. उसके बाद 2024 में आई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 7.02 करोड़ की ओपनिंग की थी. अब ‘ओ रोमियो’ ने 8.25 करोड़ के साथ शाहिद के खाते में सात साल बाद एक दमदार शुरुआत दर्ज कराई है.

टॉप ओपनर्स की लिस्ट में एंट्री (कोईमोई के आंकड़ों के अनुसार)

फिल्म का नाम कलेक्शन
कबीर सिंह 20.21 करोड़
पद्मावत 19 करोड़
शानदार 13.10 करोड़
आर राजकुमार 10.10 करोड़
उड़ता पंजाब 10.05 करोड़
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 7.02 करोड़
मौसम 6.75 करोड़
बत्ती गुल मीटर चालू 6.76 करोड़
हैदर 6.14 करोड़
रंगून 6.07 करोड़

यह भी पढ़ें- O’Romeo: मीरा राजपूत ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, कहा- शाहिद का बेहतरीन काम

The post O’Romeo: 7 साल बाद चला शाहिद का जादू, ‘ओ रोमियो’ की तगड़ी शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top