Hot News

₹25,000 से कम के बेस्ट स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू

आजकल स्मार्टफोन चुनना आसान नहीं रहा. हर ब्रांड अपने नये मॉडल्स में हाई-एंड फीचर्स दे रहा है और कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन अगर आपका बजट ₹25,000 तक है, तो चिंता की बात नहीं. इस सेगमेंट में Realme, Samsung, Redmi, OnePlus और Poco जैसी कंपनियां ऐसे फोन पेश कर रही हैं जो प्रीमियम डिजाइन, स्मूद परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आते हैं.

Realme 15T: ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस वाला फोन

Realme 15T सितंबर में लॉन्च हुआ और जल्दी ही मिड-रेंज सेगमेंट का स्टार बन गया. इसमें 6.57-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 4,000 निट्स तक ब्राइटनेस देता है. MediaTek Dimensity 6400 Max प्रॉसेसर, 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल है. 7,000mAh बैटरी 60W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसकी कीमत ₹20,999 से शुरू होती है.

Samsung Galaxy M36 5G: लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट वाला फोन

Samsung का Galaxy M36 5G उन लोगों के लिए है जो लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं. इसमें 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus Plus प्रोटेक्शन के साथ. Exynos 1380 चिपसेट, 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज इसे बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है.

कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 8MPअल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस है. 5,000mAh बैटरी 25Wचार्जिंग सपोर्ट करती है. कीमत ₹17,999 से शुरू होती है.

Poco M8 5G: बजट-फ्रेंडली पावरहाउस

Poco M8 5G Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है और 4 साल तक OS अपडेट मिलेगा. इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज है.

कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 20MP फ्रंट कैमरा है. 5,520mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 है.

Redmi Note 15 5G: हाई-रेज कैमरा और स्टेबल सॉफ्टवेयर

Redmi Note 15 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रॉसेसर और 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले है. इसमें 108MP प्राइमरी कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

5,520mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी कीमत ₹22,999 से शुरू होती है.

OnePlus Nord CE 5: बैटरी और कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन

OnePlus Nord CE 5 में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8350 प्रॉसेसरहै. इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है.

कैमरा सेटअप में 50MP Sony सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है. 16MP सेल्फी कैमरा और 7,100mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹24,999 है.

हाई-एंड फीचर्स वाले स्मार्टफोन

₹25,000 से कम बजट में अब यूजर्स को हाई-एंड फीचर्स वाले स्मार्टफोन मिल रहे हैं. चाहे आपको गेमिंग पसंद हो, कैमरा क्वाॅलिटी चाहिए या लंबी बैटरी लाइफ- Realme, Samsung, OnePlus, Redmi और Poco के ये मॉडल्स हर जरूरत को पूरा करते हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c: बजट सेगमेंट में कौन है असली वैल्यू किंग?

The post ₹25,000 से कम के बेस्ट स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top