Hot News

मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, मुआवजे की घोषणा

Table of Contents

Mumbai Metro Pillar Collaps: अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ. हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की. CMO महाराष्ट्र ने ट्वीट किया, मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो कंस्ट्रक्शन का एक स्लैब गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं.राज्य प्रशासन मृतक के वारिसों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी, और घायलों के इलाज का खर्च राज्य प्रशासन उठाएगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है.

Mumbai Metro Pillar Collaps: कैसे हुआ हादसा?

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, खंभे का एक स्लैब टूटकर नीचे खड़े ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया. अग्निशमन और पुलिसकर्मियों के अलावा मेट्रो निर्माण कंपनी के कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

The post मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, मुआवजे की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top