Hot News

पहले जैसी नहीं रही बोर्ड की परीक्षा, CBSE ने किए 5 बड़े बदलाव, यहां देखें 

CBSE Board Exam 2026: Central Board of Secondary Education (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी. बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए इस साल कई बड़े बदलाव किए हैं. इन सुधारों से परीक्षा का स्ट्रेस कम होगा और साथ ही एग्जाम प्रोसेस भी हाईटेक होगा.

CBSE Board Exam 2026 Big Changes: ये हैं 5 बड़े बदलाव

CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कई बदलाव लागू किए हैं. इनका उद्देश्य है परीक्षा प्रक्रिया को अधिक ट्रांसपेरेंट, व्यवस्थित और स्टूडेंट फ्रेंडली बनाना.

कक्षा 12 की कॉपियों की डिजिटल जांच (On-Screen Marking)

अब क्लास 12 की आंसर कॉपियां डिजिटल माध्यम से जांची जाएगी. कॉपियों को स्कैन कर परीक्षक कंप्यूटर स्क्रीन पर मूल्यांकन करेंगे. इससे जांच प्रक्रिया तेज होगी और मानवीय गलतियों के चांसेज कम होंगे.

कक्षा 10 के लिए साल में दो बोर्ड परीक्षा

कक्षा 10 के छात्रों को अब एक शैक्षणिक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. पहली परीक्षा सभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य होगी. यदि कोई छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहता है, तो वह दूसरी परीक्षा दे सकता है. बेहतर अंक को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा.

प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव

क्वेश्चन में अब समझ और विश्लेषण क्षमता को परखने पर अधिक जोर दिया जाएगा.
केस स्टडी बेस्ट क्वेश्चन, वस्तुनिष्ठ (MCQ) और वर्णनात्मक प्रश्नों का संतुलित मिश्रण रहेगा, ताकि केवल रटने की बजाय स्टूडेंट्स समझने पर फोकस करें.

साइंस और सोशल साइंस में सेक्शन में ही जवाब देना

सीबीएसई ने इस बार एक नया नियम लागू किया है. क्लास 10 के साइंस और सोशल साइंस के पेपर में सिर्फ उसी सेक्शन में जवाब दे सकते हैं, जिसका सवाल है. अगर दूसरे सेक्शन में जवाब दिया तो उस सवाल को चेक नहीं किया जाएगा.

परीक्षा अनुशासन और नियमों में सख्ती

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. बोर्ड ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की है.

यह भी पढ़ें-  UP Board Exam 2026: इस तरह से लिखेंगे आंसर तो नहीं कटेंगे मार्क्स, बोर्ड ने बताया तरीका 

The post पहले जैसी नहीं रही बोर्ड की परीक्षा, CBSE ने किए 5 बड़े बदलाव, यहां देखें  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top