Hot News

आ गया Android 17 का Beta 1 अपडेट, जानिए क्या मिलेंगे नये फीचर्स

Google ने अपने Pixel स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Android 17 Beta 1 रोलआउट कर दिया है. गूगल का यह लेटेस्ट अपडेट परफॉर्मेंस, प्राइवेसी और डेवलपर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस्ड है. इसके तहत सिस्टम लेवल पर कई सुधार किए गए हैं, जिससे बैकग्राउंड टास्क मैनेजमेंट ज्यादा इफेक्टिव हुआ है और पावर एफिशिएंसी में सुधार से बैटरी लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं इस नये अपडेट में यूजर्स को क्या नया मिलेगा.

परफॉर्मेंस और स्मूथ एक्सपीरियंस पर जोर

Android 17 Beta 1 में सिस्टम लेवल पर कई अपग्रेडस दिए गए हैं. नये अपडेट में बैकग्राउंड टास्क मैनेजमेंट को बेहतर बनाया गया है और पावर एफिशिएंसी बढ़ाई गई है, जिससे बैटरी लाइफ में सुधार होगा. कंपनी का कहना है कि इस अपडेट में सिस्टम लेवल पर ऐसे बदलाव शामिल किए गए हैं, जिससे ऐप्स ज्यादा स्मूद और इफेक्टिव तरीके से काम करेंगे.

स्ट्रॉन्ग प्राइवेसी और सिक्योरिटी अपडेट्स

Android 17 Beta 1 में प्राइवेसी और सिक्योरिटी कंट्रोल्स को और स्ट्रॉन्ग किया गया है. इस अपडेट में परमिशन मैनेजमेंट को बेहतर बनाया गया है, जिससे यूजर्स को साफ तौर पर दिखाई देगा कि कौन-सी ऐप लोकेशन, माइक्रोफोन और कैमरा जैसे सेंसिटिव डेटा का किस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा मीडिया और कैमरा ऐप्स के लिए प्रोफेशनल-ग्रेड टूल्स एड किए गए हैं, जिनमें स्मूद ट्रांजिशन और स्टैंडर्डाइज्ड लाउडनेस जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे कंटेंट क्रिएशन का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा.

मीडिया और वीडियो के लिए नए फीचर्स

Android 17 Beta 1 में Versatile Video Coding (VVC) स्टैंडर्ड का सपोर्ट भी एड किया गया है, जिससे बेहतर वीडियो कंप्रेशन और क्वालिटी का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही ऑडियो फ्रेमवर्क में भी बदलाव किए गए हैं. अब बैकग्राउंड ऑडियो प्लेबैक, ऑडियो फोकस रिक्वेस्ट और वॉल्यूम चेंज एक्टिविटी पर यूजर्स का कंट्रोल रहेगा. कंपनी के अनुसार, इन बदलावों का मकसद यह कन्फर्म करना है, कि ऐसे ऑडियो चेंजेस केवल यूजर के एक्शन के जरिए ही शुरू हों, न कि किसी ऐप द्वारा अपने आप.

एनिमेशन हुआ और स्मूद

UI के लेवल पर सिस्टम एनिमेशन को और स्मूद बनाया गया है. नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग्स को ऑप्टिमाइज किया गया है. फोल्डेबल और टैबलेट जैसे बड़े स्क्रीन डिवाइस के लिए बेहतर स्केलिंग और लेआउट सपोर्ट दिया गया है. साथ ही कस्टम नोटिफिकेशन व्यू के साइज पर नई लिमिट लगा दी गई है, जिससे मेमोरी का यूज कम होगा. यह नियम API 37 और उससे ऊपर टारगेट करने वाली ऐप्स पर लागू होगा.

यह भी पढ़ें: Passkeys क्या होते हैं? जानिए कैसे ये आपके Google अकाउंट की सेफ्टी को मजबूत बनाते हैं

The post आ गया Android 17 का Beta 1 अपडेट, जानिए क्या मिलेंगे नये फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top