Hot News

बिहार में बनेगा देश का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 1302 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

Airport In Bihar: बिहार के लोगों के लिए खुशसमाचारी है. सोनपुर में ईस्टर्न इंडिया का पहला और देश का 5वां बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने वाला है. इसके बनने से देश और विदेशों से फ्लाइट्स पटना आ सकेंगे. नए एयरपोर्ट को लेकर राज्य प्रशासन की तरफ से 1302 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है. करीब 4228 एकड़ की जमीन अधिगृहित की जाएगी.

सोनपुर में कहां बनेगा एयरपोर्ट?

जानकारी के मुताबिक, इस एयरपोर्ट को सोनपुर-छपरा 4 लेन NH के उत्तर और गंडक नदी के पश्चिम दरियापुर चंवर में बनाया जाएगा. इसके साथ ही एयरपोर्ट को लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए कैबिनेट की बैठक में औपचारिक तौर पर फैसला लिया जा सकता है. सोनपुर में बनने वाला एयरपोर्ट दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर एयरपोर्ट के बाद 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा.

कितना लंबा होगा रनवे?

सोनपुर एयरपोर्ट को लेकर प्लानिंग की गई है कि इसका रनवे लगभग 4200 मीटर लंबा होगा. इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार ही एयरपोर्ट को बनाया जाएगा. आसानी से बड़े-बड़े विमान यहां उतर सकेंगे. पटना से कनेक्टिविटी के लिए सिक्स लेन वाले दो नए पुल बनाए जा रहे हैं, जो कि जेपी दीघा सेतु के समानांतर और शेरपुर-दिघवारा सेतु है.

24 घंटे विमानों का संचालन होगा संभव

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के बनने से बड़े-बड़े शहरों की तरह यहां भी 24 घंटे विमानों का माना-जाना संभव हो सकेगा. लाखों यात्रियों को एयरपोर्ट के बनने से फायदा मिल सकेगा. सोनपुर के अलावा सहरसा, रक्सौल, मुंगेर, सुपौल, बीरपुर, वालमिकीनगर, मोतिहारी, बेगूसराय, छपरा, भागलपुर, मधुबनी और गोपालगंज में भी एयरपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है.

Also Read: ‘तेज प्रताप बहुत क्यूट हैं’, अक्षरा सिंह ने खूब की तारीफ, ज्योति सिंह के सपोर्ट में क्या बोलीं?

The post बिहार में बनेगा देश का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 1302 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top