Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली नीट छात्रा की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है. रविवार की सुबह करीब 9 बजे सीबीआई के आईजी और एसपी के नेतृत्व में 20 अफसरों की टीम पांच गाड़ियों से जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित छात्रा के गांव पहुंची.
परिजनों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ
सीबीआई की टीम ने किसी को भी भनक नहीं लगने दी और सीधे छात्रा के घर जा पहुंची. वहां मौजूद माता-पिता, भाई, भाभी और दादी से अलग-अलग कमरों में बैठाकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई. टीम ने हर छोटे-बड़े पहलू पर जानकारी जुटाई ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही और मीडिया को घर से दूर रखा गया.
जहानाबाद: नीट छात्रा मौत मामले में CBI टीम पटना से गांव पहुंची. आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने परिजनों से करीब 3 घंटे पूछताछ की और घर का निरीक्षण किया. परिजन बोले अब निष्पक्ष जांच की उम्मीद है.
#CBI #Bihar #Justice #prabhatkhabar pic.twitter.com/P4JhuL5Kf7
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 15, 2026
भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान जब्त
जांच के बाद टीम अपने साथ छात्रा की किताबें, कॉपियां, कलम, कपड़े, बैग और यहां तक कि उसकी कैंची भी ले गई है. सीबीआई ने छात्रा के भाई का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी कॉल डिटेल और डेटा की जांच की जाएगी. सीबीआई के आने से ठीक एक रात पहले बिहार पुलिस की एसआईटी भी सामान लेने पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने उन्हें कुछ भी सौंपने से इनकार कर दिया था.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
अब तक क्या हुआ?
6 जनवरी को पटना के शंभू हॉस्टल में छात्रा बेहोश मिली थी, जिसकी 11 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई. बिहार पुलिस की जांच (SIT) से परिवार बिल्कुल संतुष्ट नहीं था और मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रदर्शन हुए. भारी दबाव के बाद राज्य प्रशासन ने 31 जनवरी को सीबीआई जांच की सिफारिश की और अब दो दिन पहले ही सीबीआई ने केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की है.
इसे भी पढ़ें : बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा, नए कायदे-कानूनों में बनेंगे रास्ते
The post शंभू हॉस्टल केस में सीबीआई का एक्शन, छात्रा का सामान और भाई का मोबाइल जब्त appeared first on Naya Vichar.