नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत हरसिंगपुर स्थित सरस्वती निकेतन में जनकवि राम लगन गिरि की 12 वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समस्तीपुर दक्षिणी भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि जनकवि राम लगन गिरि एक सफल समाजसेवी, श्रेष्ठ चिंतक, सूक्ष्म नेतृत्वक विश्लेषक एवं सहृदय कवि थे। ऐसे महान व्यक्तित्व के आदर्श हमारे लिए धरोहर हैं। हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों को संभाल कर रखना होगा। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रो. अमरेंद्र कुमार ने कहा कि जनकवि राम लगन गिरि जैसे निष्काम कर्मयोगी कभी नहीं मरते। हमें अपने पूर्वजों एवं बुजुर्गों का सम्मान करना होगा। जो ऐसा नहीं करते,उन्हें कहीं भी समान नहीं मिल सकता। समारोह का संचालन रवींद्र कुमार ठाकुर ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत अशोक कुमार गिरि ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अविनाश कुमार गिरि ने किया। मौके पर सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता डॉ.राम किशोर चौधरी,बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय, मंडल भाजपा अध्यक्ष बबलू झा, कुमार गौरव, संजय कुमार राय, कमलेश कुमार राय, बनवारी गिरि, राम किशोर गिरि, नवीन कुमार ठाकुर, शिवचंद्र गिरि, सुधीर कुमार गिरि,विजय शंकर गिरि,राज कुमार गिरि,राजेश कुमार गिरि,बब्बन गिरि,ललन कुमार गिरि सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।