Hot News

‘बांग्लादेशी’ बनकर Viral होने की साजिश! मुर्शिदाबाद के युवक की झूठी ट्रेन स्टोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Table of Contents

Murshidabad Viral Train Incident: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए मुर्शिदाबाद के एक युवक ने खुद को बांग्लादेशी बताकर ट्रेन से फेंके जाने की झूठी कहानी बना ली. पुलिस ने जांच शुरू की, तो उसकी सच्चाई उजागर हो गयी.

तृणमूल के ट्वीट ने मामले को बनाया संवेदनशील

घटना बेलदा थाना क्षेत्र के बखराबाद रेलवे स्टेशन की बतायी गयी थी. युवक ने दावा किया था कि 2 अज्ञात लोगों ने उससे पहचान का प्रमाण पत्र मांगा और उसे बांग्लादेशी बताकर ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. आरोप गंभीर था. बंगाल की रूलिंग पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस मामले को पोस्ट किया. इससे मामला संवेदनशील बन गया.

बेंगलुरु में ठेका श्रमिक था शेख मनिरुल

पुलिस ने केस की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि युवक न तो बांग्लादेशी है, न ही उसे ट्रेन से फेंका गया. उसने एक कहानी रची, ताकि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो सके. युवक का नाम शेख मनिरुल है. वह बेंगलुरु में ठेका श्रमिक का काम करता था.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Murshidabad Viral Train Incident: खड़गपुर जीआरपी थाने में हुई पूछताछ

मामले की जानकारी मिलते ही बेलदा थाने की पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की. युवक को खड़गपुर जीआरपी थाने लाकर पूछताछ की गयी. कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो शेख मनिरुल ने स्वीकार किया कि वह 2-3 दिन पहले बेंगलुरु से लौटा था. कई ट्रेनों से यात्रा करते हुए बाखराबाद पहुंचा.

एक्स पर तृणमूल कांग्रेस के पोस्ट का स्क्रीन शॉट.

शेख मनिरुल ने खुद को ट्रेन से फेंके जाने की फैलायी अफवाह

बाखराबाद स्टेशन पर उसने खुद ही बांग्लादेशी होने और ट्रेन से फेंके जाने की झूठी अफवाह फैला दी, ताकि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो सके. एक बांग्ला न्यूज चैनल ने जैसे ही शेख मनिरुल की समाचार चलायी, तृणमूल कांग्रेस ने चैनल पर चल रहे न्यूज की क्लिप के साथ एक ट्वीट कर दिया. तृणमूल कांग्रेस ने जिस युवक के लिए संवेदनशीलता दिखायी, अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है. पुलिस ने कहा है कि अफवाह फैलाने और झूठी सूचना देकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बेंगलुरु से मुर्शिदाबाद आ रहे प्रवासी श्रमिक को ट्रेन से फेंका, टीएमसी ने लगाये गंभीर आरोप

The post ‘बांग्लादेशी’ बनकर Viral होने की साजिश! मुर्शिदाबाद के युवक की झूठी ट्रेन स्टोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top