Hot News

NTA ने जारी की CMAT की फाइनल आंसर की, ऐसे चेक करें

CMAT Answer key 2026: देशभर के MBA और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए CMAT 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 की आंसर की जारी कर दी है, जिससे कैंडिडेट्स मार्क्स चेक कर सकते हैं. कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) एक नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके माध्यम से देश के सैकड़ों AICTE मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिया जाता है. 

हर साल हजारों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेते हैं और फाइनल आंसर की आने का वेट करते हैं. आंसर की की मदद से कैंडिडेट्स अपने आंसर को मिला सकते हैं. साथ ही स्कोर की गणना कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि उनका रिजल्ट कैसा रहने वाला है. CMAT 2026 की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. कैंडिडेट्स आंसर की NTA के ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

CMAT Answer key 2026 ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in  पर जाएं. 
  • होमपेज पर CMAT Answer key 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी. 
  • PDF को ध्यान से देखें और आंसर की चेक करें. 
  • लास्ट में पीडीएफ को डाउनलोड कर लें. 

CMAT 2026 Answer Key PDF Check Here

CMAT एग्जाम क्या है ? 

CMAT एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होता है. इसमें आमतौर पर डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इनोवेशन और Language Comprehension सेक्शन शामिल होते हैं. इस एग्जाम में सवाल MCQ टाइप होते हैं. आंसर गलत होने पर नेगेटिव मार्किंग भी होती है. अगर आप मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो CMAT एक इम्पॉर्टेंट और पॉपुलर एग्जाम है. 

यह भी पढ़ें: ओडिशा के जुड़वां भाइयों का कमाल, JEE Main 2026 में मिले एक जैसे नंबर

The post NTA ने जारी की CMAT की फाइनल आंसर की, ऐसे चेक करें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top