Sonu Sood On Anant Singh: बिहार की नेतृत्व के चर्चित चेहरे और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों जेल में हैं. लेकिन अब उनका नाम एक नए कारण से सुर्खियों में है. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक पॉडकास्ट में उनके व्यक्तित्व की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का अंदाज उन्हें बेहद दिलचस्प लगता है.
फिल्म के किरदार के लिए प्रेरणा
सोनू सूद ने बताया कि वह अपनी फिल्मों के लिए लगातार लिखते रहते हैं. इसी दौरान उन्हें अनंत सिंह का कैरेक्टर काफी प्रभावित करने वाला लगा. उन्होंने कहा कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पर्सनैलिटी अलग है. जब वह पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने आए थे.
सोनू सूद के मुताबिक, वह अपनी एक फिल्म के किरदार के लिए अनंत सिंह से प्रेरित हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह उनके बोलने और पेश आने के तरीके को समझने की कोशिश कर रहे हैं. यह बात उन्होंने पहली बार किसी पॉडकास्ट में शेयर की.
‘हम आपका मर्डर कर देंगे…’
सोनू सूद ने एक पुराना वीडियो भी याद किया. उस वीडियो में एक रिपोर्टर ने अनंत सिंह से पूछा था कि बिहार में बढ़ते मर्डर पर क्या कहेंगे. इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया था कि Unorganised मर्डर को नहीं रोका जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि अभी हम आपका मर्डर कर देंगे तो प्रशासन कैसे रोकेगी. सोनू सूद ने कहा कि उनका यह बेबाक अंदाज उन्हें काफी अलग बनाता है. वह जैसे हैं, वैसे ही सामने आते हैं.
भोजपुरी और बिहार से लगाव
सोनू सूद ने भोजपुरी इंडस्ट्री और बिहार से अपने जुड़ाव की भी बात की. उन्होंने बताया कि उनके पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव शामिल हैं. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘नंदी’ का जिक्र किया. इस फिल्म में बिहार की झलक दिखेगी. पवन सिंह ने इसमें ‘आईए ना, हमारा बिहार में’ गाना गाया है. फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है.
कौन हैं अनंत सिंह?
अनंत सिंह मोकामा से कई बार विधायक रह चुके हैं. 2025 में वह पांचवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. वह अक्सर विवादों में रहते हैं. दुलारचंद नाम के बाहुबली की हत्या के आरोप में वह इस समय पटना के बेऊर जेल में बंद हैं.
Also Read: मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ड्राइवर भी दबोचा गया
The post ‘अभी हम आपका मर्डर कर देंगे…’ अनंत सिंह के इस डायलॉग से इंस्पायर्ड हुए सोनू सूद, पढ़िए विधायक पर क्या-क्या बोले appeared first on Naya Vichar.
