Hot News

तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, कोर्ट में तीसरी बार होगी समझौते की कोशिश

Tej Pratap-Aishwarya Controversy: तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. मंगलवार को फैमिली कोर्ट में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में सुनवाई होगी. यह तीसरी बार होगा जब दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जाएगी. फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के सामने यह सुनवाई होगी.

हाईकोर्ट ने रिव्यू पीटिशन किया था खारिज

तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का मामला पहले फैमिली कोर्ट में चला. इसके बाद हाईकोर्ट गया. लेकिन हाईकोर्ट में ऐश्वर्या का रिव्यू पीटिशन खारिज कर दिया गया. हाईकोर्ट ने कहा था, वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और दोनों के बीच समझौता में सहयोग करें. इसके बाद यह मामला फिर फैमिली कोर्ट में चला गया. ऐसे में आज होने वाली सुनवाई पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है.

हाई प्रोफाइल माना जा रहा केस

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले को इसलिए तवज्जो दिया जा रहा और हाई प्रोफाइल माना जा रहा है क्योंकि तेज प्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बेटे हैं और ऐश्वर्या राय बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं. उनके पिता चंद्रिका राय बिहार प्रशासन में मंत्री और विधायक भी रह चुके हैं.

ऐश्वर्या राय ने क्या लगाया है आरोप?

ऐश्वर्या ने अपनी सास पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. जबकि तेज प्रताप तलाक पर अड़े बताए जाते हैं. कानूनी जानकारों का कहना है कि पुख्ता साक्ष्य जरूरी होंगे. सबूत कमजोर हुए तो याचिका खारिज भी हो सकती है.

फैमिली कोर्ट पहले ही अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दे चुकी है. गोला रोड स्थित फ्लैट को लेकर भी विवाद है. ऐश्वर्या ने एसके पुरी में सुविधायुक्त आवास और डेढ़ लाख रुपए मासिक भत्ता की मांग की है. दोनों की शादी 12 मई 2018 को हुई थी. छह महीने बाद ही नवंबर 2018 में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई थी.

Also Read: बिहार का इनामी लुटेरा हरियाणा से गिरफ्तार, CSC लूट समेत कई घटनाओं को दिया था अंजाम

The post तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, कोर्ट में तीसरी बार होगी समझौते की कोशिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top