YRKKH Holi Special: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर चर्चा में है. होली के खास मौके पर मेकर्स ऐसा ट्विस्ट लाने वाले हैं, जो फैंस का दिल खुश कर देगा. हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें पोद्दार परिवार की होली पार्टी के बीच अभिरा की एंट्री और मेहर संग उसकी तीखी बहस दिखाई गई. लेकिन अब सेट से आई कुछ बीटीएस तस्वीरों ने कहानी में नया रोमांच जोड़ दिया है.
होली पर बदलेंगे रिश्तों के रंग
शो में इस वक्त अरमान और अभिरा के बीच दूरियां दिख रही हैं. दोनों एक-दूसरे से नाराज हैं और हालात बिल्कुल ठीक नहीं हैं. मगर होली स्पेशल एपिसोड में कहानी अचानक करवट लेने वाली है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अरमान और अभिरा एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. दोनों रंगों में सराबोर हैं और माहौल में रोमांस झलक रहा है. बीटीएस फोटोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार अरमान और अभिरा साथ में होली स्पोर्ट्सने वाले हैं. दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की नजदीकियां फैंस को खूब पसंद आ रही हैं.
रोमांस में खोए दिखे दोनों

कुछ तस्वीरों में अरमान अभिरा के बेहद करीब खड़े हैं. दोनों की आंखें बंद हैं और ऐसा लग रहा है जैसे दोनों पल को महसूस कर रहे हों. सोशल मीडिया पर #AbhiMaan फैंस इन तस्वीरों को देखकर झूम उठे हैं. एक फोटो में अभिरा बेहद इमोशनल होकर अरमान को रंग लगाती दिख रही है. वहीं अरमान भी उस एहसास में पूरी तरह डूबा नजर आ रहा है.
क्या ये सपना है?

दिलचस्प बात ये है कि कहानी में फिलहाल दोनों के बीच कड़वाहट है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये होली वाला रोमांस सच में होगा या फिर ये दोनों का कोई सपना है? माना जा रहा है कि ये एक ड्रीम सीक्वेंस भी हो सकता है, जो कुछ पलों के लिए फैंस को खुश कर देगा.
TRP में आएगा उछाल?
फिलहाल शो की टीआरपी उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही और रेटिंग में गिरावट आई है. लेकिन होली स्पेशल एपिसोड में अरमान-अभिरा की नजदीकियां शो की टीआरपी में नई जान डाल सकती हैं.
यह भी पढ़ें: YRKKH Twist: अभिरा और अरमान के बीच टकराव से मचा बवाल, विद्या ने दी सख्त चेतावनी
The post होली स्पेशल एपिसोड में पास आएंगे अरमान-अभिरा, रोमांटिक तस्वीरों में बेहद करीब दिखे दोनों appeared first on Naya Vichar.

