Israel US Attack Iran: संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने आरोप लगाया कि अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया गया है. इजराइल और अमेरिका ने उस स्थान पर हमलों की बात नहीं कबूली है, जिस पर जून में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन के संघर्ष में अमेरिका ने बमबारी की थी.
आईएईए में ईरान के राजदूत ने हमले की निंदा की
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के गैर-कानूनी, आपराधिक और क्रूर हमलों की निंदा की. कल उन्होंने फिर से ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला किया.
Iran’s Ambassador to IAEA (International Atomic Energy Agency): US, Israel attacked Iranian nuclear facilities yesterday, reports Reuters
— ANI (@ANI) March 2, 2026
ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है, बस एक कोरा झूठ है : नजफी
नजफी ने कहा, उनका यह कहना कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है, बस एक कोरा झूठ है. जब नफजी से पूछा गया कि वह किस स्थान की बात कर रहे थे, तो उन्होंने जवाब दिया, नतांज.
ये भी पढ़ें: सऊदी की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, धू-धूकर जली दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एक्सपोर्ट फैसेलिटी
US मिलिट्री पावर: ईरान में 1000 ठिकाने तबाह, इन हथियारों से बरसाए बम-बारूद; पूरी लिस्ट
न न्यूक्लियर, न मिसाइल और न टेररिज्म, US-इजरायल क्यों ईरान पर हमला कर रहे? एक्सपर्ट ने बताई ये वजह
The post अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किया हमला appeared first on Naya Vichar.
