Hot News

वर्ल्ड कप में हार का हिसाब: PCB लगाएगा पाक खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना?

Table of Contents

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन का खामियाजा अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भुगतना होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी, खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना (पाकिस्तानी रुपये) लगाने की तैयारी में है. आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से बाहर होने के मद्देनजर कार्रवाई पर मंथन जारी है. पीटीआई के अनुसार, अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन खिलाड़ियों पर वित्तीय जुर्माना लगाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है.

श्रीलंका को हराकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा. टीम को चिर-प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों से हार का सामना करना पड़ा. जबकि सुपर आठ में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. सुपर आठ चरण के आखिरी मैच में श्रीलंका को हराने के बावजूद टीम अंतिम चार में नहीं पहुंच सकी.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद चुपचाप स्वदेश लौटे खिलाड़ी

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी चुपचाप छोटे-छोटे समूहों में श्रीलंका से स्वदेश लौटे. कप्तान सलमान अली आगा और स्टार बल्लेबाज बाबार आजम समेत कुछ खिलाड़ी सोमवार रात लाहौर पहुंचे.

ये भी पढ़ें: सैमसन ने खोला 97 रन की पारी का राज, फोन और सोशल मीडिया से है कनेक्शन

Video : सौरव गांगुली ने कहा- कई लोग कहते थे संजू सैमसन को टीम में नहीं लेना चाहिए

2 साल बाद फिर सेमीफाइनल में हिंदुस्तान-इंग्लैंड, 5 मार्च को फाइनल के लिए जंग, देखें पूरा शेड्यूल

The post वर्ल्ड कप में हार का हिसाब: PCB लगाएगा पाक खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top