Holi 2026: संभल में होली के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिले की 10 से ज्यादा मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है. जिससे उन पर होली का रंग ना पड़े और किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हों. सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे.
#WATCH Sambhal, UP: DM Rajendra Pensia says, “We have a total of 1215 Holika Dahan sites. Fairs and processions will take place at 64 locations. 38 meetings of our peace committee have already been held… The entire area has been divided into 3 zones… All personnel are… https://t.co/VIUqSVhd8G pic.twitter.com/e6Vp5spgvI
— ANI (@ANI) March 2, 2026
पूरे इलाके को 3 जोन में बांटा गया
DM राजेंद्र पेंसिया ने बताया, हमारे पास कुल 1215 होलिका दहन की जगहें हैं. 64 जगहों पर मेले और जुलूस निकलेंगे. हमारी शांति समिति की 38 मीटिंग हो चुकी हैं. पूरे इलाके को 3 जोन में बांटा गया है. सभी कर्मचारी अपने-अपने इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं.
#WATCH | Sambhal, UP: Shahi Jama Masjid covered with tarpaulin and plastic sheets as a precautionary measure ahead of the Holi festival. pic.twitter.com/t2QtsYl7ex
— ANI (@ANI) March 2, 2026
संभल में किया गया फ्लैग मार्च
एसपी ने बताया- आज संभल में फ्लैग मार्च किया गया है. साथ ही होलिका दहन स्थल को देखा भी गया है. उन्होंने बताया कि जिले में 1215 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा. साथ ही 64 जुलूस निकाले जाएंगे. सभी जुलूस ड्रोन की निगरानी में निकाले जाएंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिये तीन कंपनी पीएसी और 200 आरक्षक भी तैनात किए गए हैं.
#WATCH | Sambhal, UP: Police conduct a flag march ahead of the Holi celebration. pic.twitter.com/47Il62BA16
— ANI (@ANI) March 2, 2026
The post यूपी के संभल में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकी गई, सुरक्षा बढ़ाई गई appeared first on Naya Vichar.
