Hot News

ईरान को अमेरिका की चेतावनी, ट्रंप ने कहा- बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं

Trump Warning Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण करने तक उनके साथ कोई समझौता नहीं होगा. ट्रंप ने आगे कहा एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद हम और हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी एवं साझेदार ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे. इसके साथ ही हम इसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे.

समझौते के पक्ष में नहीं है अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान से साफ है कि अमेरिका ईरान के साथ किसी भी प्रकार की मध्यस्थता या समझौते के पक्ष में नहीं है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह से आत्मसमर्पण नहीं कर देता. मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग एक सप्ताह से जारी है. महीनों की तनातनी के बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया, इसके बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर दिख रहा है. वहीं अमेरिका और इजराइल के हमलों से ईरान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इन हमलों के जरिये उसकी सैन्य क्षमताओं, नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया गया है.

ईरान कर रहा है पलटवार

शुक्रवार को ईरान ने कुवैत, कतर, सऊदी अरब और बहरीन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये. ईरान ने कतर के अल उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया, जिसे सेना ने नाकाम किया. वही सऊदी अरब ने रियाद के दक्षिण में प्रिंस सुल्तान एयर बेस की ओर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट किया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई समाचार नहीं है.
लेकिन हमले में पूरे मिडिल ईस्ट को जंग के मुहाने पर ला दिया है. इधर इजराइल ने शुक्रवार को ईरान और लेबनान की राजधानी पर हवाई हमले किए, जबकि अमेरिका ने ईरानी ड्रोन वाहक पोत पर हमला किया.

युद्ध में कई लोगों की गई जान

इजराइली और ईरानी हमलों के कारण अरब पड़ोसी देशों में तेल आपूर्ति बाधित हुई और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अधिकारियों के अनुसार इस संघर्ष में ईरान में कम से कम 1,230, लेबनान में 123 और इजराइल में लगभग 12 लोग मारे गए हैं. वहीं, छह अमेरिकी सैनिक भी मारे गए. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने सभी संबंधित देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा, “दुनिया को इस आग को बुझाने और नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है.

The post ईरान को अमेरिका की चेतावनी, ट्रंप ने कहा- बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top