Hot News

पीएफ का पैसा निकालने में आ रही है दिक्कत? घर बैठे ऐसे ठीक करें अपनी गलतियां और पाएं फंसा हुआ क्लेम

EPF Claim Online: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) हमारी मेहनत की कमाई का वह हिस्सा है जो बुढ़ापे या मुश्किल समय में काम आता है. कई बार मेडिकल इमरजेंसी या घर की जरूरतों के लिए हम पीएफ का पैसा निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्लेम रिजेक्ट होने पर चिंता बढ़ जाती है. पीएफ क्लेम का अटकना कोई बड़ी समस्या नहीं है, बस आपको इसकी सही वजह पहचानकर उसे ठीक करना होता है.

आखिर क्यों रिजेक्ट होता है आपका PF क्लेम?

जब भी आपका पीएफ विड्रॉल रिजेक्ट होता है, आपको EPFO मैसेज के जरिए रिजेक्शन की सूचना देने के साथ कारण भी बताता है. इस मैसेज को ध्यान से पढ़ें और समझें कि आपका विड्रॉल अनुरोध बार-बार क्यों रिजेक्ट हो रहा है? ज्यादातर मामलों में क्लेम छोटी-मोटी मानवीय गलतियों की वजह से रुकता है. इसके मुख्य कारण ये हो सकते हैं:

  • अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता.
  • आपके आधार, पैन कार्ड और UAN पोर्टल पर दर्ज नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि या जेंडर में जरा सा भी अंतर क्लेम को रोक देता है.
  • यदि आपका आधार कार्ड UAN पोर्टल से लिंक नहीं है, तो सिस्टम आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं करेगा.
  • अगर आपकी पुरानी कंपनी ने पोर्टल पर आपके काम छोड़ने की सही तारीख अपडेट नहीं की है, तो भी दिक्कत आती है.
  • पेंशन के पैसे (Form 10c) के लिए कम से कम 6 महीने की नौकरी जरूरी है. इससे कम समय होने पर क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.

क्लेम रिजेक्ट होने पर तुरंत करें ये काम

अगर आपका आवेदन रद्द हो गया है, तो नीचे दिए गए आसान तरीके अपनाएं:

  • सबसे पहले ऑनलाइन स्टेटस चेक करें कि क्लेम किस कारण से रिजेक्ट हुआ है.
  • यदि नाम या बैंक डिटेल गलत है, तो उसे पोर्टल पर जाकर तुरंत अपडेट करें.
  • कमियां दूर करने के बाद UAN पोर्टल के जरिए फिर से क्लेम डालें.
  • अगर सब कुछ सही होने के बाद भी क्लेम नहीं मिल रहा, तो आप EPFiGMS पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या सीधे EPFO ऑफिस जाकर मदद ले सकते हैं.

PF पैसा निकालने का आसान ऑनलाइन तरीका

सबसे पहले ईपीएफओ (EPFO) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें. वहां अपना UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर लॉग-इन करें.

  • डैशबोर्ड खुलने के बाद, ऊपर मौजूद मेनू बार में Online Services वाले विकल्प पर क्लिक करें.
  • यहां आपको एक लिस्ट दिखेगी, जिसमें से आपको CLAIM (FORM-31, 19, 10C & 10D) वाले विकल्प का चयन करना है.
  • अब अपना बैंक खाता नंबर दर्ज कर उसे वेरीफाई करें. इसके बाद नीचे दिए गए Proceed for Online Claim बटन पर क्लिक करें.
  • यहां I Want to Apply For वाले हिस्से में जाकर अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें.
  • अब जितनी रकम निकालनी है वह दर्ज करें और अपना वर्तमान पता (Address) सावधानीपूर्वक भरें.
  • अंत में, Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरकर फॉर्म सबमिट कर दें.

Also Read: घर बैठे मोबाइल से कैसे चेक करें PF बैलेंस? अपनाएं ये 4 स्मार्ट तरीके

The post पीएफ का पैसा निकालने में आ रही है दिक्कत? घर बैठे ऐसे ठीक करें अपनी गलतियां और पाएं फंसा हुआ क्लेम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top