Hot News

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ बनी ‘बंटवारा 1947’? आखिर क्यों बदला फिल्म का नाम

राजकुमार संतोषी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर एक बदलाव सामने आया है. फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है. अब इस फिल्म को ‘बंटवारा 1947’ के नाम से रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया है. मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म रिलीज होने के बाद ये किसी विवाद में फंसे. इस वजह से ये फैसला लिया गया.

‘लाहौर 1947’ का बदला नाम

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘लाहौर 1947’ का नाम अब ‘बंटवारा 1947’ हो गया है. मेकर्स ने ऐसा नाम चुनने का फैसला किया, जो बंटवारे के दर्द और उससे जुड़ी इंसानी भावनाओं को दिखाए, न कि किसी एक शहर पर ध्यान दे. बताया जा रहा है कि इस फैसले को पिछले हफ्ते ही अंतिम मंजूरी दी गई. फिलहाल मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है.

फिल्म कब होगी रिलीज?

इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को इस साल स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज करने की तैयारी है.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म ‘लाहौर 1947’ की कहानी मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ से प्रेरित है. फिल्म की कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बंटवारे के दौरान लखनऊ से लाहौर आकर बसता है. प्रशासन की ओर से उन्हें रहने के लिए एक हवेली दी जाती है, जो पहले एक हिंदू परिवार की थी और जिसे बंटवारे के कारण खाली कर दिया गया था.

‘बॉर्डर 2’ के बाद नई फिल्म में दिखेंगे सनी देओल

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट में जुट गए हैं. सनी ने अपनी नई फिल्म ‘एंटनी’ की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. फिल्म ‘एंटनी’ में सनी के एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम भूमिका निभा रही है. वहीं विजय वर्मा इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब

The post सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ बनी ‘बंटवारा 1947’? आखिर क्यों बदला फिल्म का नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top