Hot News

एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे फराह खान का चिकन यखनी पुलाव

Farah Khan Chicken Yakhni Pulao: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर Farah Khan सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने मजेदार कुकिंग वीडियो के लिए भी जानी जाती हैं. वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर आसान और स्वादिष्ट रेसिपी शेयर करती रहती हैं, जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. हाल ही में उन्होंने स्पेशल चिकन यखनी पुलाव बनाने की रेसिपी बताई, जो खुशबूदार और लाजवाब स्वाद से भरपूर है. इस पुलाव की खासियत इसकी यखनी यानी चिकन स्टॉक है, जो चावल को गहरा स्वाद देता है. अगर आप घर पर कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो यह चिकन यखनी पुलाव रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. 

यखनी पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामान 

  • 500 ग्राम चिकन
  • 2 कप बासमती चावल
  • 1 प्याज (पतले कटे हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2–3 हरी मिर्च
  • 1 दालचीनी
  • 3–4 हरी इलायची
  • 4–5 लौंग
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • थोड़ा हरा धनिया और पुदीना

यखनी बनाने का तरीका 

सबसे पहले एक बर्तन में चिकन, नमक, अदरक-लहसुन, साबुत मसाले और पानी डालकर उबाल लें. इसे लगभग 15–20 मिनट तक पकाएं. जब चिकन पक जाए तो पानी को छान लें. यही पानी यखनी कहलाता है, जो पुलाव में इस्तेमाल होगा.

किस बनाते हैं यखनी पुलाव  

  1. सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें.
  2. एक कढ़ाही या प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
  3. अब कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  4. इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें.
  5. अब उबला हुआ चिकन डालकर 2–3 मिनट तक चलाएं.
  6. इसके बाद भीगे हुए चावल डालें और हल्के से मिक्स करें.
  7. अब तैयार की हुई यखनी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  8. ढककर धीमी आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं.

यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

यह भी पढ़ें: शहजादी शबनम की रेसिपी से घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन चरसी कड़ाही

The post एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे फराह खान का चिकन यखनी पुलाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top