महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा भोसले अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए कपल ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद ली. शादी की फोटोज सामने आ चुकी हैं. लोग मोनालिसा को तो जानते हैं, लेकिन क्या आप फरमान के बारे में जानते हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
कौन है फरमान खान?
फरमान खान महाराष्ट्र के एक्टर और मॉडल हैं. फरमान और मोनालिसा की मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी. शुरू में बस दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. मोनालिसा ने फरमान को प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने पहले मना कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने डेटिंग शुरू की. दोनों का प्यार इंटरफेथ रिलेशनशिप था और इसलिए दोनों के परिवार वालों ने इसका विरोध किया. मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले चाहते थे कि उनकी बेटी उनके चुने हुए व्यक्ति से शादी करे. इस दबाव और विरोध के बावजूद मोनालिसा और फरमान ने केरल में पुलिस सुरक्षा के साथ शादी करने का फैसला किया.
शादी का वीडियो
Viral #KumbhMela fame #Monalisa Bhosle has reportedly married her boyfriend Farman Khan at a temple in Thiruvananthapuram. The couple has sought protection from #Kerala Police amid family opposition to their relationship.
Monalisa from Indore, Madhya Pradesh, shot to fame after a… pic.twitter.com/P41vBSCLZs— Ashish (@KP_Aashish) March 11, 2026
फरमान बोले- मोनालिसा ने प्रपोज किया
मोनालिसा और फरमान खान के शादी के मौके पर कुछ नेतृत्वक और सामाजिक हस्तियों भी नजर आई. फरमान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपने परिवार की नाराजगी के चलते अपने शहर लौटने की बजाय केरल में ही रहना चाहते हैं. फरमान ने कहा, ‘हमने 6 महीने डेट किया है. ये 6 महीने में 60 साल के प्यार की तरह था. इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया. हम शूटिंग के दौरान मिले थे. फिर हमारी बातें शुरू हुई, मोनालिसा ने प्रपोज किया. मैंने ना किया लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया.’
इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मोनालिसा
मोनालिसा भोसले उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. महाकुम्भ मेले में रुद्राक्ष बेचते हुए मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होते ही वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गई. वह बॉलीवुड में सानोज मिश्रा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में वह रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल निभाएंगी. इसके अलावा पी. बिनू वर्जीज़ की ‘नागम्मा’ में काम कर रही.
यह भी पढ़ें– वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान संग की शादी, ‘पति’ के साथ पहुंची थाने
The post कौन है फरमान खान जिसने मोनालिसा का दिल चुराया? लव स्टोरी है पूरी फिल्मी appeared first on Naya Vichar.
