Lpg Cylinder Crisis : कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में एलपीजी सप्लाई के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया (ईरान और यूएस-इजरायल के बीच जंग) में चल रहे तनाव का असर अब हिंदुस्तान में भी दिखने लगा है. खरगे ने कहा कि इसका असर मिडिल क्लास, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने वालों पर पड़ रहा है. ऐसे हालात में एलपीजी की उपलब्धता और कीमत दोनों ही गंभीर मुद्दा बन गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री ने दावा किया था कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीन पर हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं और प्रशासन के दावे सही नहीं लग रहे.
LoP, Rajya Sabha, Mallikarjun Kharge speaks in the House on the LPG supply issue amid West Asia conflict
He says, “I want to draw the govt’s attention towards the LPG issue owing to the situation in West Asia. This is affecting the middle class, restaurants, hostels and… pic.twitter.com/eP9hfYe8AT
— ANI (@ANI) March 16, 2026
बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने खरगे के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही हैं. यह दुख की बात है कि मुश्किल समय में भी विपक्ष, खासकर कांग्रेस नेतृत्व करने से बाज नहीं आ रही. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा संकट हिंदुस्तान की वजह से नहीं है.
“A Congress leader has been caught hoarding cylinders. They are inciting the peaceful people of the country…It is sad that the Opposition, particularly the Congress, doesn’t stop doing politics even during difficult times…This crisis is not due to India,” says Union Minister… pic.twitter.com/i5KyUInLga
— ANI (@ANI) March 16, 2026
सदन के बाहर लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विपक्ष बेवजह डर और घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखें.
#WATCH | On Opposition protest against reports of LPG shortage, BJP MP Kangana Ranaut says, “…The opposition is trying to create panic and I urge the people of the nation to trust the leadership of PM Modi…” pic.twitter.com/HtaERJADvQ
— ANI (@ANI) March 16, 2026
The post राज्यसभा: मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा आमने-सामने, एलपीजी के मुद्दे पर हंगामा appeared first on Naya Vichar.

