Hot News

Ranchi Weather: दिन में अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दोपहर के समय घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और इसके बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर का मौसम सुहाना बना दिया. तेज हवा और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली. शनिवार को भी दोपहर बाद रांची में बादल छा गए थे और बारिश भी हुई थी. मौसम विभाग की ओर से सोमवार को रात के समय ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है.

दिन में छा जाते हैं काले-काले बादल

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का मौसम रविवार की दोपहर के बाद बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहे. तेज हवा के साथ मेघ गर्जन व हल्की बारिश हुई. राजधानी रांची में भी रविवार देर रात तक मेघ गर्जन और हवा चली. रांची में सोमवार की सुबह धूप खिली थी, लेकिन दोपहर होते-होते आकाश में बादल छा गए और बूंदाबांदी भी होने लगी.

इन 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि 16 मार्च को राज्य के 24 जिलों में तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) और मेघ गर्जन सहित हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. कहीं-कहीं वज्रपात और ओलावृष्टि के बारे में भी चेतावनी जारी की गई है. राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में ऑरिंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला शामिल हैं.

18 मार्च तक होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 मार्च को भी सभी जिलों में मेघ गर्जन/वज्रपात के साथ-साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं 18 मार्च को रांची सहित 18 जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है, जबकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में मौसम सामान्य रहेगा. 19 मार्च को फिर सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें…

Deoghar: बदहाल डंपिंग यार्ड देख भड़के मेयर रवि राउत, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Adityapur Nagar Nigam: एक वोट से जीते अंकुर सिंह, बने डिप्टी मेयर

The post Ranchi Weather: दिन में अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top