Hot News

प्रीलिम्स में अटके, इंटरव्यू में छूटे, लास्ट अटेम्प्ट में मिला UPSC AIR 27

UPSC AIR 27 Vikas Success Story: हरियाणा के जींद जिले का छोटा सा गांव गिल्लू खेड़ा. चारों तरफ खेत, खेती-बाड़ी और साधारण जिंदगी. इसी माहौल में पले-बढ़े विकास ने एक ऐसा सपना देखा, जो गांव के माहौल में अक्सर दूर की बात लगता है. लेकिन कहते हैं ना, अगर ठान लो तो रास्ता भी खुद बन जाता है. किसान परिवार से आने वाले विकास ने आखिरकार UPSC CSE 2025 में ऑल इंडिया रैंक 27 हासिल कर ली. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

UPSC AIR 27 Vikas Success Story: कौन हैं विकास?

विकास बेहद साधारण परिवार से आते हैं. विकास के माता-पिता खेती करते हैं. पढ़ाई के मामले में घर में ज्यादा गाइड करने वाला कोई नहीं था, लेकिन परिवार का भरोसा हमेशा साथ रहा. यही भरोसा विकास की असली ताकत बना.

दिल्ली से की पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई उन्होंने जींद के DAV पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद वह दिल्ली आ गए. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में उन्होंने BCom में दाखिला लिया. कॉलेज का माहौल अलग था. यहां कई छात्र सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे. उन्हीं को देखकर विकास के मन में भी UPSC देने का विचार पक्का हो गया.

पहले दो प्रयास में प्रीलिम्ल में फेल

UPSC का रास्ता सीधा नहीं होता. विकास को भी शुरुआत में इसका अहसास हो गया. उनके पहले दो प्रयास प्रीलिम्स में ही खत्म हो गए. लगातार दो बार असफल होने के बाद मन में कई तरह के सवाल आने लगे.

इंटरव्यू तक पहुंचे

लेकिन 2021 उनके लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बना. उन्होंने अपनी तैयारी को नए तरीके से देखना शुरू किया. उन्होंने खुद से साफ-साफ पूछा कि आखिर गलती कहां हो रही है. तीसरे और चौथे प्रयास में विकास इंटरव्यू तक पहुंच गए. लेकिन यहां आकर भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया.

पहले बने IPS फिर UPSC Rank 27

आखिरकार एक प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 5वें प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 288 हासिल कर ली. इस रैंक के साथ उन्हें IPS मिला. वह पुलिस सेवा की ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके थे. आखिरी प्रयास में उन्होंने रैंक 27 लाकर इतिहास रच दिया.

यह भी पढ़ें: डिप्टी डायरेक्टर की नौकरी के साथ UPSC फतेह, शुभम सिंह को मिला AIR 21

The post प्रीलिम्स में अटके, इंटरव्यू में छूटे, लास्ट अटेम्प्ट में मिला UPSC AIR 27 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top