Best Plants for Cottage Garden: क्या आप अपने घर के गार्डन को फूलों से भरा, खुशबूदार और बिल्कुल किसी इंग्लिश कॉटेज गार्डन जैसा खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ये पौधे जरूर लगाएं. इस तरह के गार्डन के लिए कुछ खास पौधे होते हैं, जो कम देखभाल में भी आपके बगीचे को रंगों, खुशबू और तितलियों से भर देते हैं.
इन पौधों को लगाने से आपका गार्डन सिर्फ हरा-भरा ही नहीं दिखेगा, बल्कि रोमांटिक, नेचुरल और वाइल्डलाइफ-फ्रेंडली कॉटेज गार्डन जैसा लगेगा. आइए जानते हैं ऐसे 5 शानदार पौधों के बारे में जो किसी भी गार्डन को स्वर्ग जैसा बना सकते हैं.
कॉटेज गार्डन को खूबसूरत बनाने वाले 5 खास पौधे (Best Plants for Cottage Garden)
1. डायन्थस (Dianthus / Pinks)

डायन्थस छोटे लेकिन बेहद खूबसूरत और खुशबूदार फूलों वाला पौधा है. इसके फूल गुलाबी, लाल और सफेद रंगों में खिलते हैं और गार्डन की बॉर्डर को शानदार लुक देते हैं.
यह पौधा तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, इसलिए इसे गार्डन के रास्तों या किनारों पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है.
2. कॉसमॉस (Cosmos)

कॉसमॉस एक ऐसा पौधा है जो लंबे डंठल और डेजी जैसे फूलों के लिए जाना जाता है. इसे बीज से उगाना बेहद आसान है और यह पूरी गर्मियों में लगातार खिलता रहता है. अगर गार्डन में कहीं खाली जगह है, तो कॉसमॉस उसे रंगीन और जीवंत बना सकता है.
3. बी बाम (Bee Balm / Balm)

बी बाल्म अपने घने और आकर्षक लाल, गुलाबी और बैंगनी फूलों के लिए मशहूर है. यह पौधा खास तौर पर मधुमक्खियों, तितलियों और अन्य परागण करने वाले कीड़ों को आकर्षित करता है. इसे ग्रुप में लगाने से गार्डन में एक शानदार फोकल पॉइंट बनता है.
4. यैरो (Yarrow)

यैरो अपने फर्न जैसे पत्तों और फ्लैट-टॉप फूलों के कारण गार्डन को नरम और नेचुरल लुक देता है. यह पौधा कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ने वाला और कम देखभाल में चलने वाला पौधाहै.
इसे वाइल्डफ्लावर के साथ लगाने से गार्डन में नेचुरल टेक्सचर मिलता है.
5. क्लाइम्बिंग रोज (Climbing Roses)

कॉटेज गार्डन की असली पहचान चढ़ने वाले गुलाब होते हैं. इन्हें ट्रेलिस, गेट या आर्च पर चढ़ाकर लगाया जाता है, जिससे गार्डन में रोमांटिक और क्लासिक लुक आता है. खास बात यह है कि कई किस्मों के गुलाब बार-बार खिलते हैं और तेज खुशबू देते हैं.
यह भी पढ़ें: तेज गर्मी में घर को नैचुरल ठंडक और ताजी हवा देंगे ये 5 पौधें
यह भी पढ़ें: मिट्टी नहीं, सिर्फ पानी में उगाएं ये 5 खूबसूरत फूलदार पौधे, घर बन जाएगा खूबसूरत मिनी गार्डन
The post घर में बनाएं खूबसूरत कॉटेज गार्डन – तितलियों और खुशबू से भर जाएगा आपका बगीचा appeared first on Naya Vichar.
