Hot News

नाश्ते में बनाएं ढाबा स्टाइल आलू प्याज पराठा, शेफ आनल कोटक ने शेयर की रेसिपी

Dhaba Style Aloo Pyaz Paratha: सुबह-सुबह नाश्ते में पराठा मिल जाए तो मजा आ जाता है. गरमा गरम पराठा के ऊपर बटर के साथ अचार या रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है. अगर आप भी पराठा खाना पसंद करते हैं तो सिंपल आलू पराठे से हटकर ढाबा स्टाइल आलू प्याज का पराठा बना सकते हैं. इस पराठा को बनाने की रेसिपी शेफ आनल कोटक ने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanalkotak पर शेयर की है

आलू प्याज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

आटे के लिए

  • 1 बाउल गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • 1 टेबलस्पून तेल (लास्ट में गूंथने में के लिए)

स्टफिंग बनाने के लिए 

  • 1 बाउल उबले हुए आलू (कटे हुए)
  • आधा कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
  • 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
  • 1 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 टेबलस्पून हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टेबलस्पून चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
  • एक चौथाई टीस्पून गरम मसाला

आलू प्याज पराठा को कैसे तैयार करें?

  • आलू प्याज पराठा बनाने के लिए आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें आप थोड़ा सा नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. फिर इसके ऊपर थोड़ा तेल डालकर आटे को अच्छे से गूंथ लें. आटा को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब स्टफिंग बनाने के लिए आप उबले आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया पत्ती, कसूरी मेथी, अदरक और हरी मिर्च को डाल दें. इसके बाद आप चाट मसाला, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को मिला दें. 
  • अब गूथें हुए आटे से थोड़ा हिस्सा लेकर लोई बना लें. इसे आप हल्का सा बेल लें. बीच में आलू की स्टफिंग को डालकर किनारों को जोड़ते हुए बंद कर दें. इसे हाथों से दबाते हुए चिपटा कर लें और बेलन से बेल लें. गर्म तवे पर तेल लगाकर पराठे को डाल दें. फिर ऊपर से घी लगाकर सेंक लें. इस तरह से आप पराठा को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें: Mix Veg Sabudana Pulao Recipe: साबूदाने में लगाएं सब्जियों का तड़का, बनाएं ये मिक्स वेज पुलाव  

यह भी पढ़ें: Sev Chaat Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट इलाज, बिना गैस जलाए बनाएं सेव चाट 

The post नाश्ते में बनाएं ढाबा स्टाइल आलू प्याज पराठा, शेफ आनल कोटक ने शेयर की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top