Hot News

CJP के तिरंगा मार्च से पहले आधी रात दिल्ली में बवाल, थाने के बाहर NSUI का धरना, हिरासत में कई कार्यकर्ता

Delhi NSUI Protest: दिल्ली में CJP के प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. गुरुवार देर रात पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ धरना दिया. प्रदर्शनकारी अपने साथियों से कथित मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. NSUI का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं.

थाने के बाहर धरना, कई कार्यकर्ता हिरासत में

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी मांग थी कि संगठन के सदस्यों से कथित मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए.

प्रदर्शनकारियों ने कर दिया सड़क जाम

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, लेकिन शिकायत दर्ज कराने में सहयोग नहीं किया जा रहा है. धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क भी रोक दी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.

NSUI का आरोप- दो छात्राओं को पुलिस ने पीटा

विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले NSUI की दो कार्यकर्ताओं अथिरा और रितु के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी. इसी मामले में संगठन के नेता FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे थे. जाखड़ ने कहा- NSUI कार्यकर्ताओं के साथ जिस तरह मारपीट की गई, उसके खिलाफ हम FIR दर्ज कराने आए हैं. लेकिन DCP न तो हमसे बात कर रहे हैं और न ही हमारी बात सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है और संगठन इस मांग से पीछे नहीं हटेगा.

DCP पर सहयोग नहीं करने का आरोप

NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ के मुताबिक बुधवार को संगठन के प्रतिनिधि थाने पहुंचे थे और उनकी मुलाकात एक एडिशनल DCP से हुई थी. हालांकि संबंधित DCP से उनकी बातचीत नहीं हो सकी. जाखड़ ने आरोप लगाया कि DCP बुधवार को छुट्टी पर थे और गुरुवार को फोन नहीं उठा रहे थे. उन्होंने एक अन्य एडिशनल DCP पर भी घटना को लेकर अलग-अलग जवाब देने का आरोप लगाया. उनका दावा है कि अधिकारियों के रवैये से ऐसा लगता है कि मारपीट के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

विनोद जाखड़ को जबरन ले जाने पर पुलिस पर गंभीर आरोप

NSUI ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को पुलिसकर्मी जबरन घेरकर ले गए, जिससे उनकी शर्ट के कारण गला दबने जैसी स्थिति बन गई. संगठन ने चेतावनी दी कि किसी अनहोनी के लिए दिल्ली पुलिस जिम्मेदार होगी. NSUI ने कहा कि साथियों को न्याय मिलने और FIR दर्ज होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

एनएसयूआई फिर करेगा प्रदर्शन- जाखड़

हिरासत में लिए जाने से पहले जाखड़ ने साफ किया कि NSUI अपना विरोध जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि संगठन अगले दिन फिर प्रदर्शन करेगा और FIR दर्ज कराने की मांग उठाएगा. जाखड़ ने कहा- हम यहां धरने पर बैठे हैं और सड़क रोक रहे हैं. दिल्ली पुलिस जो करना चाहती है, कर सकती है.

Also Read: SIR विवाद के बीच SSR की घोषणा, यूपी-पंजाब सहित 17 राज्यों और UTI में होगा वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण

The post CJP के तिरंगा मार्च से पहले आधी रात दिल्ली में बवाल, थाने के बाहर NSUI का धरना, हिरासत में कई कार्यकर्ता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top