Hot News

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों और शिक्षक की मौत, 16 साल का हमलावर भी मारा गया

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में हुई. बेंड पुलिस विभाग के प्रमुख माइक क्रांट्ज ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को दोपहर करीब एक बजे स्कूल में गोलीबारी की सूचना देने वाले 911 कॉल मिले थे. घटनास्थल पर पांच, आठ और 11 साल के तीन बच्चों और एक शिक्षक के शव मिले. संदिग्ध किशोर भी मृत पाया गया. रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ने लंबी बंदूक से स्कूल के बंद दरवाजों पर गोली चलाकर अंदर प्रवेश किया था.

हमलावर को रोकने के लिए स्थानीय व्यक्ति ने चलाई गोली

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध को स्कूल में घुसते देखकर एक स्थानीय व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उसे गोली मार दी. ओरेगन की गवर्नर टीना कोटेक ने हमलावर को रोककर आगे होने वाले नुकसान को टालने के लिए उस व्यक्ति की सराहना की. हालांकि, पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की है.

रॉयटर्स के अनुसार, गोलीबारी में घायल सात साल के एक शिशु और 54 वर्षीय शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को शुरुआती सूचना दोपहर करीब एक बजे मिली थी. अधिकारी लगभग तीन मिनट के भीतर स्कूल पहुंच गए थे.

ये भी पढे़ं: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी का प्लान बनाते 19 साल का युवक गिरफ्तार, हथियार भी मिले

स्कूल में छुट्टी, बच्चों की मदद के लिए टीम गठित

ओरेगन पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग (OPB) की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद स्कूल में तलाशी और बच्चों को बाहर निकालने का काम कई घंटे तक चला. बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए जर्नी चर्च में केंद्र बनाया गया था.

स्कूल प्रशासन ने शुक्रवार को सभी कक्षाएं रद्द कर दीं. इसके अलावा, डेशूट्स काउंटी प्रशासन ने घटना से प्रभावित बच्चों और स्थानीय लोगों की मदद के लिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम तैयार करने की बात कही. वहीं, पुलिस ने हमले के पीछे की वजह और संदिग्ध की पहचान को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. मामले की जांच जारी है.

The post अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों और शिक्षक की मौत, 16 साल का हमलावर भी मारा गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top