Hot News

Dhanbad: कोल इंडिया ने बढ़ा दी कोयले की कीमत, 1 अप्रैल से कोयला हो जाएगा महंगा

धर्मेंद्र कुमार
Dhanbad: कोल इंडिया ने एक अप्रैल से कोयले की कीमतों में संशोधन करने का निर्णय लिया है. यह बदलाव डब्ल्यूपीआई (थोक मूल्य सूचकांक) के आधार पर किया गया है, जो हर साल दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार तय होता है. कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2024 में डब्ल्यूपीआई 155.7 था, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 157.2 हो गया. यानी करीब 0.96 फीसदी की वृद्धि हुई. हालांकि नियम के अनुसार इसका केवल 25 फीसदी ही लागू किया गया, जिससे कीमतों में 0.24 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है.

कोल इंडिया ने जारी की अधिसूचना

इस संबंध में कोल इंडिया ने बीसीसीएल, ईसीएल और सीसीएल समेत अन्य सभी अनुषंगी कंपनियों को अधिसूचना जारी कर दी है. इस नये संशोधित ‘मॉड्यूलेटेड प्राइस’ को एक अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से लागू कर दिया जायेगा. यह कीमतें नॉन-रेगुलेटेड सेक्टर (एनआरएस) के लिए लागू होंगी. साथ ही ई-ऑक्शन में बेस प्राइस के रूप में इस्तेमाल होंगी. कोल इंडिया ने अपनी सभी सहायक कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे नयी दरों को लागू करें. साथ ही उपभोक्ताओं को भी इसकी जानकारी दें.

ई-ऑक्शन में भी लागू होंगी नयी दरें

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ई-ऑक्शन में मिलने वाला प्रीमियम इन बेस कीमतों के ऊपर लागू होगा. वहीं कोकिंग और वॉस्ड कोयले की कीमतें भी इसी फार्मूले के आधार पर अलग से तय की जायेंगी. कोल इंडिया के मुताबिक यह निर्णय कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता और बाजार के अनुरूप मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

नयी दरों के अनुसार विभिन्न ग्रेड के कोयले की कीमत

ग्रेड नयी दर (रुपया में)
जी-1 0000
जी-2 3600
जी-3 3449
जी-4 3287
जी-5 3005
जी-6 2761
जी-7 2540
जी-8 1931
जी-9 1506
जी-10 1360
जी-11 1184
जी-12 1101
जी-13 1016
जी-14 930
जी-15 737
जी-16 631
जी-17 561
लो ग्रेड 534
लो ग्रेड 507

ये भी पढ़ें…

Kharsawan: अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का मामला विस में उठा, दशरथ गागराई ने पूछा सवाल

जादूगोड़ा भाटिन माइंस में ठेका मजदूर अड़े हैं अपनी मांग पर, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

The post Dhanbad: कोल इंडिया ने बढ़ा दी कोयले की कीमत, 1 अप्रैल से कोयला हो जाएगा महंगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top