Hot News

सारा अर्जुन कैसे बनीं धुरंधर 2 की फीमेल लीड? कास्टिंग के पीछे छुपा है दिलचस्प किस्सा

Dhurandhar 2 Sara Arjun Casting: मार्च 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक धुरंधर 2 अपने दमदार कास्ट और एक्शन के लिए चर्चा में है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस एक बार फिर रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सारा अर्जुन की कास्टिंग की पूरी कहानी.

यालिना का किरदार और कास्टिंग की चुनौती

फिल्म में सारा अर्जुन ने यालिना का किरदार निभाया, जिसे लेकर मेकर्स ने कड़ी मेहनत की. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यु में बताया था कि इस रोल के लिए लगभग 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया. मेकर्स ने एक नया और युवा चेहरा ढूंढा, जिससे कहानी में विश्वसनीयता और दमकता रह सके.

उम्र का अंतर और कारण

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच लगभग 20 साल का अंतर है. इस पर कई लोग सवाल उठा चुके थे. मुकेश छाबड़ा ने इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि कहानी की जरूरत यही थी. क्योंकि रणवीर सिंह का किरदार यालिना को फंसाने की कोशिश करता है, इसलिए एक जवान लड़की चाहिए थी. उन्होंने कहा कि पार्ट 2 में सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

सारा अर्जुन का सफर

सारा अर्जुन ने पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने मलयालम फिल्म ‘देवा थिरुमगल’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में अभिनय किया. इसके बाद साल 2025 में उन्होंने पहली बार धुरंधर में लीड रोल निभाया. उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा, और इसी कारण उन्हें पार्ट 2 में भी चुना गया.

फैंस की एक्साइटमेंट

धुरंधर 2 में रणवीर-सारा की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फैंस अब सारा अर्जुन की एक्टिंग और कहानी में उनके किरदार की गहराई देखने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज से पहले ही कास्टिंग का यह किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले धुरंधर 2 का रिव्यू वायरल, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

The post सारा अर्जुन कैसे बनीं धुरंधर 2 की फीमेल लीड? कास्टिंग के पीछे छुपा है दिलचस्प किस्सा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top