Hot News

छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों का मौसम बिगड़ेगा, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19-20 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को भारी बारिश के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ में 18-19 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-20 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है. ओडिशा में 19 से 21 मार्च के दौरान इस तरह का मौसम रहेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 मार्च को, जबकि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 और 21 मार्च को ओलावृष्टि हो सकती है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

19 मार्च को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. दोपहर के समय 20–30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दोपहर बाद (शाम के समय) 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. कुछ इसी तरह का मौसम 20 मार्च को भी रह सकता है.

राजस्थान में होगी बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने और आंधी चलने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19 से 20 मार्च तक कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. इस दौरान बारिश होने के साथ-साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है. 19-20 मार्च को विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में 21 मार्च तक बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ व साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि, झारखंड में 21 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़ कर ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहेंगे. दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज हवा व हल्की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में वज्रपात (Lightning) की घटना हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 18 से 21 मार्च तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

The post छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों का मौसम बिगड़ेगा, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top