Hot News

दरभंगा स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की सांसद और पूर्व मध्य रेल के जीएम ने की समीक्षा

अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : दरभंगा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की गुरुवार को दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने समीक्षा की। अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का जायजा लिया गया। इस दौरान यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में चल रही रेल विकास परियोजनाओं तथा यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने इन विषयों पर सांसद से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

इसके बाद महाप्रबंधक ने दरभंगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, रेल संरक्षा और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

महाप्रबंधक ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शिशो जंक्शन का भी जायजा लिया।

इस दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र सहित मंडल और मुख्यालय के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top