Hot News

सरके चुनर तेरी सरके पर भारी बवाल, नोरा फतेही पर फतवा जारी, NCW ने भी लिया एक्शन

Sarke Chunri Teri Sarke Controversy: मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने लेटर जारी कर नोरा के खिलाफ फतवे की जानकारी दी. लेटर में बताया गया है कि अश्लील गाने, नृत्य, आपत्तिजनक दृश्य बनाना, उसमें भाग लेना या उन्हें फैलाना, इस्लाम में हराम है. और गुनाह ए कबीरा है. आगे कहा गया- ऐसा कंटेंट जो युवाओं, बच्चों और समाज के नैतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाए, उससे दूर रहना वाजिब है. उसकी निंदा भी की जानी चाहिए.

राष्ट्रीय स्त्री आयोग ने नोरा फतेही और संजय दत्त को समन जारी किया

राष्ट्रीय स्त्री आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सरके चुनर गाने में अश्लीलता और अभद्रता को लेकर अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त और अन्य को तलब किया है. राष्ट्रीय स्त्री आयोग ने कहा, आयोग ने राष्ट्रीय स्त्री आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सरके चुनर तेरी सरके गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों वाली समाचारों का स्वतः संज्ञान लिया है.

24 मार्च को स्त्री आयोग के सामने होना होगा हारिज

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने गीतकार रकीब आलम, केवीएन ग्रुप के निर्माता वेंकट के नारायण और किरण कुमार को भी 24 मार्च को उसके समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है.

विवाद पर क्या बोलीं नोरा फतेही

नोरा फतेही ने कहा- उन्होंने कन्नड़ संस्करण तीन साल पहले रिकॉर्ड किया था. जब उन्होंने हिंदी संस्करण सुना, तो उन्होंने निर्माताओं के समक्ष इसे उठाया था. आलम ने कहा कि उन्होंने भी निर्माताओं को चेतावनी दी थी कि हिंदी बोल अश्लील हैं.

सरके चुनर के गायक ने माफी मांगी, कहा: गाने के बोल बदले जाएंगे

सरके चुनर गीत के अश्लील बोलों को लेकर मचे बवाल के बाद गायिका मंगली ने माफी मांग ली है. उन्होंने कहा- किसी का भी इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने कहा- गाने के बोल बदले जाएंगे और जल्द ही दूसरा संस्करण जारी किया जाएगा.

क्या है मामला?

कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल का यह गाना इसी सप्ताह यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. इसके अश्लील बोल के कारण विवाद खड़ा हो गया. इसे बाद में यूट्यूब से हटा दिया गया. प्रेम द्वारा निर्देशित और ध्रुव सरजा अभिनीत यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: नोरा फतेही के गाने सरके चुनर पर बैन, समझिए प्रशासन ने क्यों उठाया यह कदम

The post सरके चुनर तेरी सरके पर भारी बवाल, नोरा फतेही पर फतवा जारी, NCW ने भी लिया एक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top