Middle East Tension: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शांति बहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं. क्षेत्र में हालात सामान्य करने और संघर्ष को रोकने के मकसद से पीएम मोदी ने फ्रांस से लेकर मलेशिया तक कई देशों के नेताओं से बातचीत की है. पीएम मोदी ने गुरुवार (19 मार्च) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम, ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से लंबी बात की है. इन वार्ताओं का सबसे बड़ा मकसद युद्ध को रोकना और बातचीत के जरिए तनाव कम करना है. पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया कि अब शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति और संवाद से ही निकल सकता है. हिंदुस्तान की सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर है, क्योंकि यही वह अहम समुद्री मार्ग है, जहां से हिंदुस्तान की तेल और गैस सप्लाई गुजरती है.
वेस्ट एशिया संकट पर मैक्रों से बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर अहम बातचीत की. पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने हालात को जल्द शांत करने, तनाव कम करने और कूटनीति के साथ संवाद की राह पर लौटने की तत्काल जरूरत पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान और फ्रांस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए करीबी समन्वय जारी रखेंगे. उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि वेस्ट एशिया संकट के बीच हिंदुस्तान कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है.
Spoke with my dear friend, President Emmanuel Macron, on the situation in West Asia and the urgent need for de-escalation, as well as a return to dialogue and diplomacy.
We look forward to continuing our close coordination to advance peace and stability in the region and…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
ओमान के सुल्तान से पीएम मोदी की वार्ता, शांति और सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत कर क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने ओमान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए हिंदुस्तानीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना भी की. हिंदुस्तान और ओमान ने इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और बिना रुकावट आवागमन तय करने के अपने संयुक्त संकल्प को भी दोहराया.
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर से की बातचीत, शांति पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से महत्वपूर्ण बातचीत की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चर्चा की. साथ ही संवाद और कूटनीति के जरिये क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने मलेशिया की जनता को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं.
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
पीएम मोदी का शांति प्रयास
वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांति मिशन पर सक्रिय नजर आ रहे हैं. क्षेत्र में शांति को बनाए रखने के लिए पीएम मोदी लगातार दूसरे देशों के नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं. हाल के दिनों में पीएम मोदी ने ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजराइल और कतर के नेताओं से भी बात की है और सभी से शांति प्रयास रखने रखने की अपील की है. बुधवार को कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं भी दी.
इसे भी पढ़ें- PM मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट से की बात, मिडिल ईस्ट जंग पर जताई चिंता
The post मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच पीएम मोदी का शांति प्रयास, फ्रांस से लेकर मलेशिया तक के नेताओं से की बात appeared first on Naya Vichar.
