Hot News

Hazaribagh: केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आवास बुलडोजर से ध्वस्त, सरकार पर बरसे ‘नेताजी’

Hazaribagh: एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना विस्तार को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव स्थित झुमरीटांड़ में राज्य के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का आवास प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई का नेतृत्व डीटीओ बैजनाथ कामती और डीएलएओ निर्भय कुमार ने किया. मौके पर भारी संख्या में जिला पुलिस बल, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात थे. घर ध्वस्त किये जाने के दौरान पूर्व मंत्री मौके पर नहीं थे.

मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात

प्रशासन ने कहा है कि जिस भूमि पर आवास था, उसका अधिग्रहण परियोजना विस्तार के लिए पहले ही कर लिया गया था. जमीन के मुआवजे की राशि नियमानुसार संबंधित ट्रिब्यूनल में जमा करा दी गयी थी. घर खाली नहीं करने के कारण प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा. साथ ही कहा कि यह कार्रवाई परियोजना क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने और विस्तार कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से की गयी. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे.

योगेंद्र साव के समर्थकों में नाराजगी

इधर इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव के समर्थकों में नाराजगी है. उनका आरोप है कि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये आवास को ध्वस्त कर दिया और संवेदनशीलता नहीं दिखायी. घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि घर और जमीन का मामला अभी कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद जबरन कार्रवाई की गयी. उन्होंने घोषणा की कि वे इस मामले को न्यायालय में चुनौती देंगी.

किसने क्या कहा

एनटीपीसी के अधिकारी नील माधव स्वाइन ने जमीन और संरचना का 1.97 करोड़ रुपये मुआवजा पहले ही प्रशासनी कोष में जमा किया जा चुका है. कब्जा लेने की पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गयी है.
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि साजिश के तहत उनका घर गिराया गया है. उन्होंने कहा, ‘बिना मुआवजा और नोटिस के घर को साजिशन तोड़ा गया है. यह प्रशासन की साजिश है. कुछ लोग झारखंड में कांग्रेस पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं.’

ये भी पढ़ें…

झमाझम बारिश से बदला रांची के मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Jamshedpur: टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशसमाचारी, ग्रेड समझौते पर मुहर; बढ़ेगा वेतन

The post Hazaribagh: केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का आवास बुलडोजर से ध्वस्त, प्रशासन पर बरसे ‘नेताजी’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top