Hot News

दिन में मजदूरी, रात में पढ़ाई! आदिवासी बेटी की सफलता की कहानी 

JEE Success Story: कहते हैं मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. तमिलनाडु के एक छोटे से गांव की रोहिणी ने इस कथन को सच कर दिखाया. दिन में मजदूरी और रात में पढ़ाई करके JEE जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की. आइए, जानते हैं उनकी कहानी.

माता-पिता मजदूरी करते हैं

रोहिणी तिरुचिरापल्ली जिले के एक छोटे से गांव पचामलाई की रहने वाली हैं. वे एक आदिवासी परिवार से आती हैं. उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं. खुद रोहिणी भी मजदूरी करती थीं.

दिन में खेतों में काम, रात में पढ़ाई

रोहिणी भले ही अपने माता-पिता की तरह मजदूरी किया करती थीं. लेकिन उसे आगे बढ़ना था. रोहिणी इस बात को समझ गई थी कि अगर अपने हालातों में सुधार करना है तो पढ़ाई ही एक रास्ता है. ऐसे में उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखा. दिन में मजदूरी करने के बाद रात को वो पढ़ाई किया करती थीं.

मेहनत लाई रंग

रोहिणी ने JEE Main 2024 में 73.8 प्रतिशत अंक हासिल कर NIT त्रिची में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया. रोहिणी जैसे स्टूडेंट के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि न तो उनके पास अच्छा स्कूल था और न दूसरी सुविधाएं. रोहिणी ने प्रशासनी ट्राइबल रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ाई की, जहां तमिलनाडु प्रशासन ने उनकी फीस और अन्य खर्च उठाए.

बिना कोचिंग के सफलता

रोहिणी के पास न कोचिंग थी, न अच्छी लाइब्रेरी और न ही इंटरनेट. वह टॉर्च की रोशनी में रात को पढ़ाई करती थीं. स्कूल के सीमित संसाधनों और शिक्षकों की मदद से उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की तैयारी की और पहले ही प्रयास में JEE Main क्लियर कर लिया. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस सफलता का क्रेडिट अपने शिक्षकों को दिया.

दूसरों के लिए मिसाल

रोहिणी की कहानी सिर्फ उनकी सफलता नहीं, बल्कि उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं. रोहिणी ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हो तो कोई भी मंजिल को हासिल करना मुश्किल नहीं.

यह भी पढ़ें- NEET Success Story: न स्कूल न इंटरनेट…फिर भी NEET में 261 रैंक, भावुक कर देगी इस आदिवासी लड़के की कहानी

The post दिन में मजदूरी, रात में पढ़ाई! आदिवासी बेटी की सफलता की कहानी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top